फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INLD supremo said - Central government is a robbery government, entire money of the country is in the hands of handful

इनेलो सुप्रीमो बोले- केंद्र सरकार एक लुटेरी सरकार, देश का पूरा पैसा मुट्ठी भर लोगों के हाथों में इनेलो सुप्रीमो बोले- केंद्र सरकार एक लुटेरी सरकार, देश का पूरा पैसा मुट्ठी भर लोगों के हाथों में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
INLD supremo said - Central government is a robbery government, entire money of the country is in the hands of handful
तोशाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि निजी सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार का कानून सिर्फ एक जुमला था। सरकार 75 प्रतिशत रोजगार का कानून बना नहीं सकती। सोमवार को वे पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक लुटेरी सरकार है। देश का पूरा पैसा मुट्ठी भर लोगों के हाथों में चला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। खाद के लिए चारों तरफ मारामारी है। प्रदेश में विकास के कार्य बिल्कुल नहीं हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं और कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साजिश के तहत उन्हें जेल पहुंचाया परंतु कार्यकर्ताओं ने अपनी कठोर मेहनत से पार्टी को जिंदा रखा और पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब में अकाली दल की भारी बहुमत से जीत होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में सपा पार्टी और आरएलडी का गठबंधन जीतेगा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लौहान, सुनील लांबा, जिलाध्यक्ष रविमहमियां, मास्टर नरेंद्र वर्मा, विजय पंचगांवा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बड़वा, अनूप बागनवाला, हलका प्रधान रणधीर सिंह धीरा, ओमप्रकाश कड़वासरा, मुकेश महतानी, अमित अलखपुरा, राहुल स्याणा, संदीप बागनवाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed