फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INLD protested against Nagar Parishad scam

नप घोटाले के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
INLD protested against Nagar Parishad scam
नगर परिषद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग को लेकर शहर के सरकुलर रोड पर प्रदर्शन करते इने - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में हुए करोड़ों के घोटाले के विरोध में बुधवार को इनेलो ने शहर में प्रदर्शन किया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। भ्रष्टाचार का पुतला भी जलाया गया। इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित रवि महमिया बहलवाला ने कहा कि जीरो टोलरेंस नीति का दम भरने वाली भाजपा और जजपा के शासनकाल में रोजाना विभिन्न विभागों में घोटाले व भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में करोड़ों रुपयों का घोटाला सामने आया है, जिसकी कोई जांच करवाने की बजाए इस घोटाले पर पर्दा डालकर जनता को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को इनेलो कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां सबसे पहले शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इनेलो जिलायक्ष पंडित रवि महमिया बहलवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हो रही है। इस गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर दिनप्रतिदिन देश व प्रदेश को खोखला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में रोजाना नए घोटाले सामने आ रहे है। उन्होंने नप घोटाले की जांच की मांग उच्च अधिकारी से करवाएं जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नप घोटाले की जांच में ढिलाई हुई तो सीएम आवास का घेराव करेंगे। इस अवसर पर विजय पंचगांवा, सुनील लांबा, ओमप्रकाश बड़वा, राजसिंह गागड़वास, इंदु परमार, दिलबाग चेयरमैन, भिवानी हल्का अध्यक्ष जितेंद्र मिनी गौरीपुर, अशोक मैनेजर तिगड़ाना, नरेंद्र राज गागड़वास, संजय श्योराणस, अनिल काठपालिया, अशोक ढाणीमाहु, संजय नंबरदार प्रेमनगर, एडवोकेट अनिल सांगवान, साहब जगराम बुसान, रणसिंह श्योराण, भूप सिंह बैराण, सूरजभान घणघस, एडवोकेट राजेश पुनिया, अशोक राजपूत, सुधीर चाहर, अरूण बुसान, बिजेंद्र टांक, साहिल इंदौरा, नर्मिला श्योराण, अनिता दहिया, बिमला टिटाणी, कमल महमिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed