{"_id":"6786a87cec05781c3e0200ce","slug":"infection-is-increasing-in-winter-and-rainy-season-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-128572-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सर्दी और बारिश के मौसम में बढ़ रहा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सर्दी और बारिश के मौसम में बढ़ रहा संक्रमण
Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
भिवानी। सर्दी और बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या बढ़ रही है। बारिश के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस संक्रमण की वजह से आंख, कान व गला में परेशानी बढ़ जाती है। सर्दी में संक्रमण होने की वजह से कान में दर्द, कान सुन्न, कान में खुजली, गले में दर्द व नाक बंद होना जैसी समस्या हो जाती हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के अनुसार सर्दी में नाक, कान और गले के संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। लंबे समय तक खांसी व जुकाम होने की वजह से बच्चों व बुजुर्गों में नाक बंद व सांस लेने में परेशानी जैसी समस्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने भी मरीजों को ऐसे समय में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बुजुर्ग व बच्चों को शीतलहर की चपेट से बचाएं। अगर घर में किसी को खांसी है तो बच्चों से दूरी बनाते हुए मास्क लगा कर रखें। इसके अलावा खान पान में सुधार करें। मौसम के अनुसार फलों का सेवन करें। गर्म पानी पीते रहें। किसी भी प्रकार के संक्रमण से डरे नहीं, समय पर दवा लेकर समय से समस्या का निदान करें।
विज्ञापन
सर्दी में मरीजों के लिए सावधानी
- सुबह शाम ठंडी हवा में सैर पर जाने से बचें।
- ठंडी खाद्य सामग्री खाने से परहेज करें।
- विटामिन व प्रोटीन भरपूर मात्रा में लें।
- मौसम युक्त फलों का सेवन करें।
सर्दी में खांसी जुकाम व गले में संक्रमण के मरीज बढ़ जाते हैं। लेकिन दवा लेने के बाद व सावधानी बरतने से दो से तीन दिन में ठीक हो जाते हैं। - यतिन गुप्ता, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, भिवानी।