{"_id":"63cd73fb8dc4327add54c2f4","slug":"indo-israel-center-of-excellence-in-horticulture-inaugurated-at-loharu-of-haryana-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: लोहारू में इंडो-इस्राइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ, खेती के साथ देशों के संबंध होंगे मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: लोहारू में इंडो-इस्राइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ, खेती के साथ देशों के संबंध होंगे मजबूत
Sun, 22 Jan 2023 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:05 PM IST
सार
भारत-इस्राइल के संबंधों को मजबूती के साथ खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इस्राइल के राजदूत नओर गिलोन और कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुभारंभ किया। बागवानी केंद्र 12.5 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इससे आसपास के सात जिलों के किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
लोहारू में इंडो-इजराइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रविवार को हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू में इंडो-इस्राइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ भारत में इस्राइल के राजदूत नओर गिलोन और प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने किया। कार्यक्रम में इस्राइल के कृषि विशेषज्ञ एअर रशेल और मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल सहित बागवानी विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे। 12.5 करोड़ रुपये की लागत से महज दो वर्षों में बनकर तैयार हुए इस उत्कृष्टता केंद्र से इलाके के किसानों को परंपरागत खेती से इतर बागवानी और सब्जी फसलों की कम कीमत पर पौध प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
भारत में इस्राइल के राजदूत नओर गिलोन ने इस दौरान कृषि मंत्री के साथ उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया और केंद्र के माध्यम से किसानों को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। राजदूत ने कहा कि इस्राइल देश ने खेती में नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर विश्वभर में खेती के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच 30 वर्षों के प्रजातांत्रिक संबंधों के दौरान भारत में दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से 30 बागवानी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं। जिससे भारत और इस्राइल के संबंधों को मजबूती मिलने के साथ-साथ खेती को भी बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस बागवानी उत्कृष्टता केंद्र से लोहारू इलाके के साथ-साथ सात जिलों के किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। इससे खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसान उन्नत होगा। उन्होंने कहा कि इलाके के किसानों का कल्याण करना ही उनका प्राथमिकता है।
इस कार्यक्रम में बागवानी के शमशेर सिंह खरकड़ा, महानिदेशक अर्जुन सैनी, उपायुक्त नरेश नरवाल, सुखविंदर मांढी, विजय शेखावत, कमलेश भोड़ूका, एडवोकेट संजय नेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।