फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Individually Four killed in accidents

अलग-अलग हादसों में चार की मौत

Sun, 06 Jul 2014 12:47 AM IST
bhiwani
bhiwani Updated Sun, 06 Jul 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में चार की मौत
विज्ञापन


शनिवार का दिन हादसों का दिन रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला हादसा::: बुआ के घर जा रहे बाइक सवार की मौत
लोहारू वासी 21 वर्षीय युवक राकेश शनिवार सुबह करीब पांच बजे अपनी बुआ के घर गिगनाऊ गांव जा रहा था। वह लोहारू से निकलकर दादरी रोड पर पहुंचा ही था कि एक डंपर की चपेट में आ गया। उसके सिर, बाजू, पांव पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के बडे़ भाई धीर सिंह ने बताया कि राकेश उसका खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। सुबह बुआ के घर जरूरी कार्य से जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना पर लोहारू पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा::: घूमने निकली बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आई
जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र में सुबह-सवेरे घूमने निकली बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई।

 सूचना पर मृतका के परिजन भी पहुंचे। मृतका की पहचान जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र वासी इमर्ति देवी के रूप में हुई। मृतका के बेटे संजय ने बताया कि उसकी माता करीब 70 वर्र्षीय इमर्ति देवी की पिछले कुछ दिनों से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह सुबह करीब पांच-साढे़ पांच बजे घर से घूमने निकली।

काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई और वे खोजने निकले। जिसके बाद उन्हें इस ट्रेन हादसे के बारे में पता लगा। जीआरपी पुलिस ने संजय के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

तीसरा हादसा::: दो दिन से लापता युवक का शव जोहड़ में मिला
बामला गांव से तीन जुलाई की रात से लापता 26 वर्षीय पवन उर्फ  बबलू का शव शनिवार सुबह गांव के जोहड़ में मिला। सूचना पर पुलिस ग्रामीणों की सहायता से शव को जोहड़ से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। शव पानी में रहने के कारण काफी फूल गया था।

जिस कारण पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि पवन तीन जुलाई की सायं को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। वह खेतीबाड़ी करता था।

 हर जगह उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। शनिवार सुबह जोहड़ में ग्रामीणों ने एक शव देखा। बाहर निकाला तो यह पवन का मिला। पवन शादीशुदा था और उसे एक पांच वर्षीय लड़का है।


चौथा हादसा::: रेलवे स्टेशन के नजदीक मिला अज्ञात शव
रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर एक धर्मशाला के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति मृत पाया गया। धर्मशाला के मैनेजर ने इसकी सूचना बीटीएम चौकी पुलिस को दी।

 पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर गई। बीटीएम चौकी इंचार्ज एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। उसके दाहिने हाथ पर तुलसी गुदा हुआ है। सफेद कमीज-पायजामा पहने व्यक्ति की उम्र करीब 60 वर्ष है।

देखने से लगता है कि किसी बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में पहचान के लिए रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed