फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Indian veterinary doctors raised slogans against the murder of the student

Bhiwani News: छात्र की हत्या के विरोध में इंडियन वेटरनरी चिकित्सकों ने की नारेबाजी

Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Indian veterinary doctors raised slogans against the murder of the student
भिवानी। बीते दिनों केरल राज्य में पशु चिकित्सा विज्ञान के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थन की एक छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इसी के विरोध में इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन नई दिल्ली के आह्वान पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उपनिदेशक डाॅ. रविंद्र सहरावत के नेतृत्व तथा जिला प्रधान डाॅ. सुरेश सांगवान की अध्यक्षता में वीरवार को हांसी रोड स्थित वेटरनरी पॉलीक्लीनिक के चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा हाथों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। वहीं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वेटरनरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उपनिदेशक डाॅ. रविंद्र सहरावत ने कहा के छात्र की हत्या से केरल सरकार की छवि धूमिल होने के साथ कानून व्यवस्था की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्र के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन तेज करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से यह स्पष्ट हो रहा है कि केरल सरकार आरोपियों को संरक्षण देना चाहती है, जो अत्यंत निराशाजनक और देश में कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सद्भाव के खिलाफ है। इस मौके पर डाॅ. विनोद सिवाच, डाॅ. रमेश पोटलिया, डाॅ. विजय सनसनवाल, डाॅ. अमित पुनिया, डाॅ. नसीब सैन, डाॅ. राजकुमार कालेहर, डाॅ. प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed