फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   increase in the honorarium of teachers doing duty in the examination

Bhiwani: परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी, स्कूल शिक्षा बोर्ड का फैसला

Wed, 28 Jan 2026 09:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 09:56 PM IST
सार

मानदेय में 50 से 100 रुपये तक बढ़ोतरी होगी। यह फैसला स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की है।  इसी के साथ उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों की राशि में भी वृद्धि की जाएगी।

विज्ञापन
increase in the honorarium of teachers doing duty in the examination
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

अब हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले प्रमुख केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, सुपर वाइजर एवं क्लर्क के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी। ये बढ़ोतरी 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक होगी। इसी के साथ उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों की राशि में भी वृद्धि की जाएगी। बोर्ड प्रशासन ने ये निर्णय शिक्षकों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए 5.23 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की तरफ से प्रदेशभर में 1400 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 20 शिक्षकों की ड्यूटी लगवाई गई है। इस लिहाज से करीब 28 हजार शिक्षक परीक्षा ड्यूटी देते हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि गत दिनों अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर, क्लर्क एवं प्रमुख केंद्र अधीक्षक को बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले मानदेय में वृद्धि तथा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मिलने वाली राशि के संबंध में अपना पक्ष रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगठन की मांगों पर गहनता से विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसी सत्र में वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 से परीक्षा ड्यूटी के लिए दिए जाने वाले मानदेय में पचास रुपये से लेकर सौ रुपये तक तथा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के मामले में भी निर्णय लेते हुए वृद्धि की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षकों से संबंधित सभी प्रकार के विषयों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने व समाधान करने के लिए शिक्षा बोर्ड तत्पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed