फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Incomplete road and open valve tank... accidents are looming at every turn on Dinod Road

Bhiwani News: अधूरी सड़क और खुला वाल्व हौद... दिनोद रोड पर हर कदम पर हादसों की आहट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Incomplete road and open valve tank... accidents are looming at every turn on Dinod Road
दिनोद रोड पर पानी की लाइन के वाल्व होद का खुला पड़ा हिस्सा।
भिवानी। दिनोद रोड पर नगर परिषद करीब ढाई करोड़ के बजट से आरसीसी पैटर्न पर नई सड़क बना रही है। बिजली और पानी की लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मुख्य पेयजल लाइन पर बनाए गए वाल्व हौद को पाटना भूल दिया है। वाल्व हौद की गहराई सात-आठ फीट है, जिससे रात में दुपहिया वाहन चालक और बच्चों के लिए हादसे का गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधूरा वाल्व हौद न केवल हादसों का खतरा बना रहा है, बल्कि सड़क निर्माण भी प्रभावित हो रहा है। जिस हिस्से में दो वाल्व हौद बने हैं, वहां ठेकेदार ने काम रोक रखा है।
विज्ञापन


अधूरी सड़क और खुला वाल्व हौद हर कदम पर हादसों का खतरा

दिनोद रोड पर लंबे समय बाद आरसीसी सड़क बन रही है लेकिन खुले वाल्व हौद की वजह से रात में हादसों का अंदेशा बना हुआ है। इसे जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए। -सोनू, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क के दोनों तरफ आवासीय क्षेत्र हैं। छोटे बच्चे बाहर खेलते हैं लेकिन खुले वाल्व हौद के कारण अभिभावक उन्हें घर से बाहर नहीं निकालते। गलती से कोई गिरा तो गंभीर चोट या जान का जोखिम है। -अशोक यादव, स्थानीय निवासी



एनजीटी के आदेशों से पहले सड़क निर्माण रुका हुआ था। अब अधूरा वाल्व हौद काम में बाधा डाल रहा है। इसे पाटकर सड़क निर्माण पूरा कराया जाए।
-कृष्ण परमार, स्थानीय निवासी


कई हिस्सों में पानी की लाइनों में समस्या बनी हुई है। नया वाल्व हौद बनने के बाद भी काम अधूरा है। इसे पाटकर पूरा किया जाए ताकि हादसों से बचा जा सके। -सियाराम, स्थानीय निवासी


दिनोद रोड पर पेयजल लाइन के वाल्व हौद का काम पूरा हो चुका है। संबंधित ठेकेदार को इसे जल्द पाटकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed