फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inauguration of extension of Hyderabad-Jaipur-Hyderabad rail service till Hisar

Bhiwani News: हैदराबाद-जयपुर -हैदराबाद रेल सेवा के हिसार तक विस्तार का शुभारंभ

Wed, 27 Sep 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 27 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of extension of Hyderabad-Jaipur-Hyderabad rail service till Hisar
 सिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को झंडी दिखाने से पहले चालक का फूल माला से स्वागत करते हुए सांसद 
भिवानी।
विज्ञापन

जयपुर-हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक ट्रेन संख्या 17019/17020 की सेवा हिसार तक विस्तार किया गया है। मंगलवार को इस विस्तारित रेल सेवा का शुभारंभ हुआ। ट्रेन संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सिवानी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं इस गाड़ी के सादुलपुर पहुंचने पर चुरु के सांसद राहुल कस्वां ने ट्रेन को सादुलपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई।

गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 26 सितंबर से हिसार से प्रत्येक मंगलवार को 07.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 15.05 बजे आगमन व 15.30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 07.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा 30 सितंबर से हैदराबाद से प्रत्येक शनिवार को 15.10 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 05.25 बजे आगमन व 05.50 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे हिसार पहुंचेगी। विस्तारित मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर से हिसार के मध्य रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर व सिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद स्टेशनों के मध्य संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed