फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the presence of the judicial inquiry officer, the post mortem of Shankar's body was done by the board

भिवानी: न्यायिक जांच अधिकारी की मौजूदगी में शंकर के शव का बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम

Thu, 09 Feb 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 Feb 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
In the presence of the judicial inquiry officer, the post mortem of Shankar's body was done by the board
नागरिक अस्पताल में मृतक शंकर के परिजनों से पूछताछ करते न्यायिक जांच अधिकारी जेएमआईसी अमित गौतम।
भिवानी। नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर बाद जिला कारागार में हत्यारोपी शंकर के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम न्यायिक जांच अधिकारी जेएमआईसी अमित गौत्तम की मौजूदगी में डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया गया। पोस्टमार्टम कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान मृतक के परिजनों के साथ मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। परिजनों ने भी शंकर की जेल के अंदर आत्महत्या को संदेहास्पद बताया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कारागार के बैरक में बाथरूम के रोशनदान पर झुप्पा कलां निवासी शंकर (23) का शव फंदे पर लटका मिला था। इस मामले की सूचना कारागार कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इस संबंध में सूचना न्यायिक व सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस व न्यायिक जांच अधिकारी जेएमआईसी अमित गौत्तम मौके पर पहुंचे। न्यायिक जांच अधिकारी व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच परिस्थितियों की जांच की। जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ, जिसे जांच के लिए सील करके एफएसएल की टीम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने आत्महत्या को संदेहास्पद बताया
मृतक शंकर के मामा नरपाल, करनैल व अन्य परिजनों ने शंकर के आत्महत्या करने पर संदेह जाहिर किया है। परिजन नरपाल का कहना है कि उसकी मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे शंकर के साथ फोन पर बातचीत हुई थी। फोन पर शंकर ने उन्हें सब सकुशल होने के बारे में बताया। वहीं, बुधवार को करनैल शंकर को मिलने के लिए जिला कारागार में गए, तो जिला प्रशासन ने किसी कारणवश नहीं मिला पाने की बात कहकर वापस भेज दिया था। घर पहुंचने के बाद परिजनों को शंकर का शव फंदा पर लटके होने की बात बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम से करवाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में न्यायिक जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
- रमेशचंद्र, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed