फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the mini zoo of Bhiwani, the fishes died in the alligator's enclosure, the foul smell spread

भिवानी के लघु चिड़ियाघर में घड़ियाल के बाड़े में मरीं मछलियां, फैली दुर्गंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
In the mini zoo of Bhiwani, the fishes died in the alligator's enclosure, the foul smell spread
चिड़ियाघर में घड़याली के बाड़े में मृत पड़ीं मछलियां। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चिड़ियाघर में घड़ियाल के बाड़े में अचानक कई मछलियां मर गई हैं। इससे चिड़ियाघर में दुर्गंध फैली हुई है। वहीं चिड़ियाघर अधिकारियों का कहना है कि गर्मी अचानक बढ़ने से पानी में ऑक्सीजन कम होने से शायद मछलियां मरी हैं। कोई बीमारी नहीं फैली है और इन मृत मछलियों को बाहर निकालने के निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा बाड़े में जल्द ही और पानी डलवाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद चिड़ियाघर को इसी सप्ताह आमजन के लिए खोला गया है। लोगों में चिड़ियाघर देखने के प्रति उत्साह है और अत्यधिक गर्मी होने के बावजूद लोग चिड़ियाघर देखने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से पशु-पक्षियों और अन्य जानवरों पर भी इसकी मार है। शुक्रवार को अचानक घड़ियाल के बाड़े में काफी मछलियां मृत पानी में देखी गईं। हालांकि मछलियों के मरने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आ रही। कयास लगाए जा रहे है कि गर्मी अधिक होने के कारण पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम रही होगी, जिस कारण मछलियों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में हांफ रहे जीवजंतु और पक्षी
करीब 10 दिन से गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान 42 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह येलो अलर्ट जारी किया है और 20-21 अप्रैल तक तो तापमान 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से चिड़ियाघर के जीवजंतु और पक्षी भी हांफने लगे हैं। शनिवार को चिड़ियाघर का दौरा किया तो भालू जहां कूलर के आगे नजर आए तो मगरमच्छ, घड़ियाल और दरियाई घोड़े पानी में। शेर पेड़ों के नीचे हांफ रहा था तो पक्षी भी अपने पिंजड़ों में गर्मी से परेशान नजर आए।

और पानी भरवाया जाएगा
घड़ियाल के बाड़े में मछलियां मरी हैं। हो सकता है गर्मी में पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से मछलियों की मौत हुई हो। कुछ घड़ियाल के बच्चे छोटे हैं और वे बड़ी मछलियां खा नहीं पाते। फिलहाल मृत मछलियां निकालने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही पानी और भरवाया जाएगा।
- निरीक्षक ज्योति कुमार, प्रभारी, चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed