फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the final match of handball competition, Bhiwani defeated Jhajjar in men's category and Hisar in women's category.

Bhiwani News: हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में भिवानी ने झज्जर और महिला वर्ग में भिवानी ने हिसार को हराया

Thu, 21 Mar 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the final match of handball competition, Bhiwani defeated Jhajjar in men's category and Hisar in women's category.
 विजेता ​टीमों को सम्मानित करते अ​ति​थि व अन्य।
भिवानी। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से हरियाणा स्टेट हैंडबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित भीम स्टेडियम में 52वीं सीनियर स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप वीरवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन पर हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डाॅ. तेजराज सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव संदीप कोंटिया ने बताया कि तीन दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर की 36 टीमों के करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का फाइनल पुरुष वर्ग में भिवानी व झज्जर की टीम के बीच हुआ। इसमें भिवानी की टीम विजेता रही। इसी प्रकार महिला वर्ग में भिवानी व हिसार की टीम के बीच फाइनल खेला गया। इसमें भी भिवानी की टीम विजेता रही। चैंपियनशिप में पहुंचे सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महासचिव डाॅ. तेजराज सिंह ने कहा कि इस प्रकार की चैंपियनशिप खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभा में निखार लाती है तथा उनका भविष्य संवारने का काम करती है। आज भिवानी व हरियाणा के खिलाड़ी हैंडबाल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पटल पर नाम रोशन कर रहे हैं। जिसके चलते अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है। सरकार भी खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूर रहते हुए खेलों की तरफ रुझान करें। इस मौके पर हैंडबाल एसोसिएशन भिवानी के सीईओ रामअवतार, कोषाध्यक्ष सुरेश अहलावत, कोच हरिस्वरूव, फाउंडर सदस्य नाहर सिंह, आयोजक सचिव मनजीत सिंह ढ़ांडा, जींद सचिव सुरेंद्र दनोदा, ऑफिस सचिव परमवीर सिवाच, संदीप बलौदा, डीएसओ ध्रुव हुड्डा सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed