फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In Sandwa, goods worth 20 lakhs stolen from two houses in a single night

संडवा में एक ही रात में दो घरों से 20 लाख का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
In Sandwa, goods worth 20 lakhs stolen from two houses in a single night
गांव संडवा में एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। ग्रामीण क्षेत्रों में चोर उत्पात मचा रहे हैं। पहले टिटानी गांव, फिर देवराला और अब संडवा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। संडवा में किसान और रोडवेज में ड्राइवर के मकान को निशाना बनाया। किसान के घर से करीब 16 लाख के आभूषण व नकदी चोरी की गई तो रोडवेज ड्राइवर के घर से करीब चार लाख के आभूषण और नकदी चोरी की गई।
विज्ञापन

चोरी की सूचना के बाद तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जिनमें तीन से चार युवक देर रात करीब सवा एक बजे आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। मगर चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे।
विज्ञापन

मई में हुईं चोरी की बड़ी वारदात
मई में चोरी की कई वारदात हुईं। चोरों ने पहले जूई क्षेत्र के गांव टिटानी में उत्पात मचाया। नौ मई की रात चोर टिटानी गांव के पांच घरों में घुसे। दो घरों से चोर करीब 14 लाख के आभूषण और नकदी ले उड़े थे। 25 मई की रात को चोरों ने देवराला गांव में उत्पात मचाया और दो मकानों से करीब 48 लाख के आभूषण और करीब आठ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने सेवानिवृत्त हेडमास्टर नेतराम और एक किसान मांगेराम के मकान को अपना निशाना बनाया था। इन दोनों गांवों में हुई चोरी की बड़ी वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और अब गांव संडवा में चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडवा में दो मकानों से करीब 20 लाख की चोरी
चोरों ने संडवा गांव में किसान ओमप्रकाश और रोडवेज विभाग में ड्राइवर सुरेंद्र के मकान को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से करीब 20 लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदातों का पता वीरवार सुबह लगा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौकों का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किसान का परिवार सोया रहा, लाखों के आभूषण चोरी
चोरों ने संडवा निवासी किसान ओमप्रकाश के मकान को अपना निशाना बनाया। ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। दांत में दर्द के कारण वह रात को तकरीबन 12 बजे तक जागता रह। बाद में दर्द निवारक गोली लेकर सोया था। सुबह उठे तो सामान बिखरा हुआ था। ओमप्रकाश ने बताया कि चोर 27 से 30 तौले सोने के आभूषण, चांदी के जेवरात, 15 से 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। उन्होंने बताया कि तकरीबन 16 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी हो गई। चोरी गए सामान में सोने की दो चेन, दो जोड़ी कंगन, तीन जोड़ी बाली, सोने की गलसरी, सोने की छह अंगूठी, दो हार,15 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायजेब, दो तौले सोने का मंगलसूत्र के अलावा तकरीबन 15 से 20 हजार की नकदी चोरी की गई।
रोडवेज में ड्राइवर के घर से सूटकेस ले उड़े चोर
चोरों ने किसान ओमप्रकाश के अलावा रोडवेज विभाग में ड्राइवर संडवा निवासी सुरेंद्र कालीरामण के मकान को अपना निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि चोर रात को मकान से तकरीबन दो लाख के सोने के आभूषण, 80-85 हजार की नकदी, चांदी के आभूषण आदि तकरीबन चार लाख का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि घर में एक सूटकेस रखा था, चोर उसे भी अपने साथ ले गए।
जांच में जुटीं चार टीमें
चोरी की वारदात के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। इनमें सीआईए की दो टीमों के अलावा एक एसएचओ की टीम और एक टीम एचसी रवीकांत की है। चारों टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी दबिश दे रही हैं, ताकि चोरों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जा सके।

चोरों की तलाश की जा रही है
चोरी की सूचनाओं के बाद हमने मौकों का निरीक्षण किया है। चोरी के केस भी दर्ज कर लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखे हैं, जिनमें तीन से चार युवक नजर आ रहे हैं। अंधेरा होने के कारण चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल चार टीमें चोरों की तलाश में जुटी हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर सामान बरामद किया जाए।
-प्रेम सिंह, कार्यकारी एसएचओ, तोशाम थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed