फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In government school, the teacher did obscene act with class 11th girl student

Bhiwani News: सरकारी स्कूल में अध्यापक ने क्लास में 11वीं की छात्रा से की अश्लील हरकत

Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
In government school, the teacher did obscene act with class 11th girl student
भिवानी। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ गणित के अध्यापक द्वारा क्लास रूम में अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने घर पहुंचकर टीचर की हरकतों के बारे में परिजनों को बताया, जिसके बाद पीड़ित के साथ परिजन पुलिस के पास पहुंचे। वहीं मामले में छात्रा की शिकायत पर सदर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सरकारी कन्या स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ गलत हरकत का मामला आने के बाद अन्य छात्राएं भी सहमी हुई हैं। सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में एक गांव निवासी साढ़े 17 साल की छात्रा ने बताया कि वह गांव के ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उसने आरोप लगाया कि गत 25 जुलाई को कक्षा कक्ष में गणित के अध्यापक ने उसे आगे के बैंच से उठाकर पीछे बैंच पर जाकर बैठने के लिए बोला। इस पर वह अपनी सहेली के पास पिछले बैंच पर बैठ गई। थोड़ी देर बाद गणित का अध्यापक वहां उसके पास पहुंचा और उसके पास बैठी सहेली को उठाकर उसे बोर्ड पर गणित का सवाल हल करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सहेली की जगह अध्यापक उसके पास आकर बैठ गया। अध्यापक बातें करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। अध्यापक की गलत हरकतों का छात्रा ने कई बार विरोध करते हुए वहां से उठने की कोशिश की, लेकिन अध्यापक ने उसे जबरन वहां बैठाए रखा और उसकी सहेली को भी अगले बैंच पर बैठा दिया। क्लास रूम में अन्य छात्राओं को भी अध्यापक ने सवाल हल करने की हिदायतें देकर फिर से उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि कक्षा का समय पूरा होने के बाद भी गणित के अध्यापक ने वहां छात्राओं को बैठाए रखा और उसके साथ जबरदस्ती गलत हरकत करता रहा। अध्यापक के जाने के बाद वह काफी परेशान हो गई और घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई। छात्रा ने बताया कि उसका पिता खेतीबाड़ी का काम करता है। इसलिए 26 जुलाई को उसका पिता सुबह खेत से घर लौटा तो उसने अपने पिता और दादा-दादी को अध्यापक की करतूत बताई। इसके बाद पिता मामले की शिकायत लेकर छात्रा के स्कूल भी पहुंचा और उसने इस संबंध में प्राचार्य के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित छात्रा के साथ परिजन सदर पुलिस के पास पहुंचे। जहां छात्रा ने आरोपी गणित अध्यापक के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सदर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।





आरोप गंभीर, छात्रा से छेड़छाड़ प्रकरण की कराएंगे विभागीय जांच

जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था। इस संबंध में स्कूल प्राचार्य ने प्रकरण बताया है। फिलहाल पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में विभागीय जांच भी कराई जाएगी और आरोपी गणित अध्यापक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाएंगे। कन्या स्कूल में शिक्षक द्वारा इस तरह की गलत हरकत बहुत ही गंभीर मामला है। इस संबंध में शिक्षकों को और भी अधिक सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे।


नाबालिग छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोपी गणित के अध्यापक जयकिशन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- रमेशचंद्र एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article