फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In Dhanana, a father attempted suicide after killing his son and daughter

Bhiwani News: धनाना में बेटा-बेटी की हत्या कर पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 08 Jun 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
In Dhanana, a father attempted suicide after killing his son and daughter
बसंत का फाइल फोटो।
भिवानी। गांव धनाना निवासी सुभाष ने रविवार सुबह मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाने के बाद अपने बेटा और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर सुभाष को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात सुभाष को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बसंत (17) और आरुषि (16) के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सुभाष की मां के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुभाष ने बताया कि एक माह पहले 8 मई को जहर निगलने से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को जहर उसके माता-पिता ने दिया था। उसने पुलिस को सूचना भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह पत्नी की मौत से दुखी था। इस कारण उसने आत्महत्या करने की सोची, लेकिन ख्याल आया कि उसके मरने के बाद दोनों बच्चों का क्या होगा। इस कारण उसने बच्चों के साथ जान देने की साजिश रची।
विज्ञापन

एक माह से खरीद रहा था नींद की गोलियां
सुभाष ने बताया कि वह एक माह से नींद की गोलियां एकत्र कर रहा था। उसने अलग-अलग दुकानों से नींद की गोलियां खरीदीं। इसके बाद उसने घर में अकेले होने के समय का इंतजार किया। रविवार को वह अपने बच्चों समेत घर पर अकेला था। उसने दोनों बच्चों को मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर दीं और उनके सोने के बाद दोनों का गला घोंट दिया। मौत की पुष्टि करने के लिए उसने बच्चों की नब्ज और सांसें भी जांचीं। बाद में दोनों बच्चों को बांध दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहर की 2 गोलियां खा लीं। सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 8 तारीख को हुई थी। इसलिए उसने सुसाइड करने का दिन 8 तारीख को ही चुना। पत्नी की मौत के बाद मां मामा के घर चली गई थी, जबकि उसके पिता को उसकी बहन अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाकर फंदे से लटकने की थी तैयारी
आरोपी ने बताया वह जहर की गोली खाने के बाद सुनिश्चित करना चाहता था कि उसकी जान भी न बचे। इसलिए उसने छत पर लटके पंखे से फंदा लगाना शुरू किया। इससे पहले दरवाजे की 2 कुंडियों में से एक खोल दी, ताकि बाद में दरवाजा तोड़ना न पड़े। वह पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाने लगा था। इसी दौरान उसे पड़ोस की भाभी ने देख लिया। भाभी ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुला लिया। फिर लोग दरवाजा खोलकर अंदर आ गए और उसे फंदा लगाने से रोक लिया। उसने लोगों को बताया कि उसने जहर की 2 गोलियां खा रखी हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी ने मां पर लगाया पत्नी को मारने का आरोप
सुभाष ने अपनी मां पर पत्नी को तंग करने और मारने का आरोप लगाया। कहा कि वह अपनी मां से परेशान था। उसकी मां ने ही उसकी पत्नी को तंग करके मार दिया था।


धनाना में दो बच्चों की हत्या के बाद एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के शव बरामद किए। वहीं, जहरीला पदार्थ निगलने वाले आरोपी सुभाष को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। - नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed