फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In a fortnight, one lakh cows roaming on the roads of the state will be kept inside the enclosures.

Bhiwani News: एक पखवाड़े में प्रदेश की सड़कों पर घूम रहे एक लाख गोवंश होंगे बाड़े के अंदर

Wed, 14 Feb 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
In a fortnight, one lakh cows roaming on the roads of the state will be kept inside the enclosures.
भिवानी। अब प्रदेश के जिलों में सड़कों पर घूम रहे करीब एक लाख गोवंश एक पखवाड़े के अंदर गोशालाओं व नंदीशालाओं के बाड़े के अंदर होंगे। इसके लिए हरियाणा गो सेवा आयोग 15 से 29 फरवरी तक बेसहारा गोवंश मुक्त हरियाणा नामक बड़ी मुहिम चलाएगा। जिसका समन्वय प्रत्येक जिले में पशुपालन विभाग का उपनिदेशक करेगा। वहीं जिला उपायुक्त इस मुहिम की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

इसमें पंचायत विभाग और नगर परिषद के अलावा पुलिस प्रशासन सहयोग करेगा। इतना ही नहीं सड़कों से पकड़े गए बेसहारा गोवंश को गोशाला और नंदीशाला में पहुंचाने के बाद अब उन्हें गुलाबी टैग लगेगा, जबकि पुराने गोवंश को पीला टैग लगा है। गुलाबी टैग लगे गोवंश में एक साल तक के बछड़ा-बछड़ी के लिए प्रतिदिन 20 रुपये और गाय के लिए 30 रुपये और नंदी के लिए 40 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हर माह भुगतान भी होगा। अक्तूबर से अब तक प्रदेशभर में करीब दस हजार गोवंश गोशाला व नंदीशाला में छोड़े गए हैं। गो सेवा आयोग इस अभियान के बाद प्रदेश में टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा।
विज्ञापन

हरियाणा के 22 जिलों में 662 पंजीकृत गोशालाएं हैं। इनमें से हरियाणा गो सेवा आयोग ने करीब पांच लाख गोवंश के लिए 619 गोशालाओं को करीब 80 करोड़ का बजट दो किस्तों में जारी किया है। लेकिन अब गोशालाओं को साल में तीन किस्तों में गोवंश के लिए निर्धारित राशि का भुगतान गो सेवा आयोग करेगा। अब गोशालाओं व नंदीशालाओं में दो तरह के गोवंश ाहोंगे। इसकी पहचान भी पीले और गुलाबी टैग से होगी। गोशालाओं में पहले से मौजूद गोवंश को पीला टैग लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गो सेवा आयोग साढ़े 1200 रुपये और एक हजार के अलावा साढ़े सात सौ रुपये तीन श्रेणी में प्रति गोवंश के भुगतान कर रही है। इसके अलावा अब बेसहारा गो मुक्त हरियाणा अभियान के तहत गोवंश गोशाला व नंदीशाला में पहुंचेगा। उसके लिए एक साल तक के बछड़ा-बछड़ी के लिए 20 रुपये रोजाना और गाय के लिए 30 रुपये और नंदी के 40 रुपये रोजाना के हिसाब से गो सेवा आयोग भुगतान करेगा। ये भुगतान हर माह पंजीकृत गोशाला व नंदीशाला के सीधा खाता में जाएगा।

हर माह होगा गोशाला और नंदीशाला का निरीक्षण
हरियाणा गो सेवा आयोग हर माह अब प्रदेशभर में पंजीकृत गोशाला और नंदीशाला का निरीक्षण करेगा। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। जो रिकॉर्ड और गो सेवा आयोग के समक्ष दर्शाये गए गोवंश का भौतिक सत्यापन भी करेगी। इस दौरान अनियमितता पाने पर गोशाला संचालकों पर भी कार्रवाई होगी।

सौ गायों पर सात लाख, दस हजार पर सात करोड़ रुपये मिलेंगे
गोवंश की खुराक के साथ-साथ गोशाला व नंदीशाला में ढांचागत सुविधा विस्तार के लिए भी अब बजट मिलेगा। सौ गायों पर आयोग सात लाख ढांचागत सुविधा के लिए बजट देगा। एक हजार पर 70 लाख और दस हजार गोवंश पर सात करोड़ रुपयों का बजट गोशाला व नंदीशाला में ढांचागत सुविधा विस्तार के लिए मिलेगा।

हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो पूरी तरह से बेसहारा गोवंश से मुक्त होगा। इसके लिए 15 से 29 फरवरी तक प्रदेश भर में बेसहारा गोवंश मुक्त हरियाणा अभियान चलेगा। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों और जिला प्रशासन की अहम भूमिका होगी। इस गोवंश को गुलाबी टैग से चिह्नित भी किया जाएगा, जिसके लिए अलग से खुराक की राशि निर्धारित की है।
- श्रवण कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा गो सेवा आयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article