फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In 2024, Dushyant's name will be replaced by a deputy chief minister, the ministers said.

Haryana: JJP नेताओं ने कहा- 2024 में दुष्यंत के नाम के आगे से उप हटाकर बनाएंगे मुख्यमंत्री

Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
सार

भिवानी के सेक्टर 13 मेला ग्राउंड में शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय रैली हुई। रैली में प्रदेशभर के 22 जिलों की हिस्सेदारी रही, वहीं हर जिले के लिए अलग से रैली स्थल पर ब्लॉक बनाए गए थे।

विज्ञापन
In 2024, Dushyant's name will be replaced by a deputy chief minister, the ministers said.
भिवानी में जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर सेक्टर-13 स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित रैली में आए लोग? - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के सेक्टर 13 के मेला ग्राउंड में शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय जनसम्मान रैली हुई। जिसमें मंत्री अनूप धानक और देवेंद्र बबली ने मंच पर कहा कि 2024 में फिर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और दुष्यंत के नाम के आगे से उप हटाकर मुख्यमंत्री बनाएंगे।

विज्ञापन


जननायक जनता पार्टी की भिवानी रैली ने 2024 के चुनावों में सत्ता में राजनीतिक बिसात बिछा दी है। जजपा ने पंचायत चुनावों में महिलाओं और युवाओं की हिस्सेदारी के साथ साझेदारी के साथ आगे बढ़ने का मंत्र फूंका। इसी राजनीतिक साझेदारी के साथ आगे बढ़ने का मंत्र फूंका है।
विज्ञापन


इसी राजनीतिक साझेदारी को साथ लेकर बुजुर्ग पेंशन बढ़ाने की चाबी से जेजेपी 2024 में सत्ता का ताला खोलेगी। रैली के मंच से बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला ने मंच से मातृशक्ति का आह्वान किया कि ये रैली 2024 के विधानसभा चुनावों की नींव है। अभी से तैयारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंच से अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए महिलाओं को बूथ स्तर से अब घर-घर पहुंचने का भी आह्वान कर डाला। नैना ने कहा कि जजपा पार्टी राम-राम से चलती है। जिसने सत्ता के ताले को जजपा की चाबी से खोलने का काम किया है।

भिवानी के सेक्टर 13 मेला ग्राउंड में शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय रैली हुई। रैली में प्रदेशभर के 22 जिलों की हिस्सेदारी रही वहीं हर जिले के लिए अलग से रैली स्थल पर ब्लॉक बनाए गए थे। जिसकी अगुवाई खुद हल्का अध्यक्ष के जिम्मे सौंपी गई थी। नैना चौटाला रैली स्थल तक अलग अंदाज में पहुंचीं।

उसके साथ पार्टी झंडों और हरी-पीली चुनरी के साथ महिलाओं का जत्था भी था। नैना सीधे नेताओं के मंच पर जाने के बजाय रैली के लिए बनाई गई डी के समीप महिलाओं के बीच पहुंच गईं। जिसे देखकर महिलाओं का भी जोश बढ़ गया।

शायराना अंदाज में साथ 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर निशाना
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रैली के मंच से कहा कि झंडा डंडा छोड़कर 2018 में नई शुरुआत की थी। उन्होंने शायराना अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब डेढ़ साल बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए पार्टी का संघर्ष भी कुछ कम नहीं था।

जब तक पेंशन 5100 नहीं होती तब तक दिल की टीस बुझने नहीं दूंगा
दुष्यंत चौटाला ने रैली के मंच से कहा कि जब तक पेंशन 5100 रुपये नहीं होती तब तक दिल की टीस को बुझने नहीं दूंगा और चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने वादा किया कि दो साल में बुजुर्गों की पेंशन बढ़वाने की बात मनवाकर रहूंगा।

अब खिलाड़ियों के जोखिम पर भी होगा मेडिकल इंश्योरेंस
दुष्यंत सिंह ने रैली में खिलाड़ियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के पास अपनी खुराक तक का जुगाड़ नहीं होता, ऐसे में होनहार खिलाड़ी खेल के दौरान चोटिल होने का भी जोखिम उठाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों का अब प्रदेश सरकार मेडिकल इंश्योरेंस करने जा रही है। जिससे उनको चोट लगने पर मुफ्त इलाज मिलेगा।

जेड फार्म भरते ही किसान के खाते में आए पैसा, ऐसा जल्द होगा
दुष्यंत ने कहा कि हरियाणा ऐसा प्रदेश है, जहां किसानों को 13 फसलों पर एमएसपी मिल रहा है। सरकार ने किसानों का डेढ़ माह में 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा है। डेढ़ माह में किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान भी उनके खाते में किया है। उनकी सरकार जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे किसान का मंडी में जेड फार्म कटे और उसके खाते में तुरंत पैसा आ जाए।


किसान आंदोलन पर भी बोले दुष्यंत और अजय
रैली में दुष्यंत चौटाला और डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन में उनकी पार्टी निशाना बनी। दुष्यंत के इस्तीफे की मांग भी उठी। अजय चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने इस्तीफा दिया आज उनकी हालत क्या है, यह सबके सामने है। जबकि जजपा ने जनता की भावनाओं के अनुरूप लगातार जनहित में कानून बनाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed