फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Important contribution of Indian Army in the service of United Nations: Governor

संयुक्त राष्ट्र की सेवा में भारतीय सेना का अहम योगदान : राज्यपाल

Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of Indian Army in the service of United Nations: Governor
भिवानी। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सेवा में भारतीय सेना का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सेना की कई कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। विश्व के कई देशों में सुरक्षा की अस्थिरता हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में अद्भुत विजय हासिल करके विश्व में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था के लिए डंका बजाया था।
विज्ञापन

महामहिम राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक आज रविवार को स्थानीय जाट भवन में दो राज रीफ वेटरन सोल्जर फैमिली के दसवें पूर्व सैनिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित पूर्व सैनिक योद्धाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व सैनिक परिवार मिलन समारोह में आए सैनिक योद्धाओं का पहुंचने पर दिल की गहराइयों से हार्दिक स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक ने कहा कि देश की सेना में कई यूनिट हैं, उनमें से एक यूनिट यही है जो पूर्व सैनिक मिलन समारोह का उत्सव प्रति वर्ष आयोजित कर रही है। यह एक सामाजिक सरोकार के लिए प्रेरणा दायक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनिट ने पूर्व सैनिक मिल समारोह का शुभारंभ नवंबर 2012 में किया था, तब से यह उत्सव निरंतर चलता आ रहा है। कोरोना काल के दो वर्षों को छोड़कर यह पूर्व सैनिक मिलन समारोह प्रतिवर्ष निरंतर चला आ रहा है और आगे भी निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में राज रीफ यूनिट ने अदम्य साहस के साथ विजय हासिल करके विश्व में सुरक्षा का लोहा मनाया था। विश्व के अनेक देश कारगिल युद्ध की जीत को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणा का स्रोत मानते हैं। इसके साथ-साथ भारतीय सेना को प्रेरणा का स्रोत मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि देश में वातावरण बदल रहा है। देश की पहचान दुनिया में विकसित भारत की प्रगति से हो रही है। विकसित भारत के विकास में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय सेना का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेश, मालवीय, पाकिस्तान, चीन सहित कई देशों में असुरक्षा हलचल मची हुई है। आज भारतीय सेना के योद्धा देश की सीमाओं पर देश के सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और नई टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा व्यवस्था करके विश्व में अपना लोहा मनवा रही है। इसका उदाहरण इस बात से देखा जा सकता है कि आज संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा सेवा में भारतीय सेना की कई टुकड़ों को शामिल किया गया है।

कर्नल सोमबीर सिंह मंडोलिया ने पूर्व सैनिकों की पेंशन व अन्य जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के लिए बनाए गए दिल्ली मुख्यालय कार्यालय में उनके बेहतर सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी पेंशन और अन्य सुविधाओं में सुधार करवाया जा सकता है। इसके बारे में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी बारे भी उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पूर्व सैनिक मिलन समारोह में हवलदार मनोज कुमार, कैप्टन रामकुमार लंबा, कैप्टन आजाद, कैप्टन दिनेश, ब्रिगेडियर सक्सेना, हवलदार नारायण, सूबेदार राजेंद्र मोखरा, जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

अगला पूर्व सैनिक सम्मेलन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा
पूर्व सैनिक मिलन समारोह को कर्नल सुरेंद्र साहब, सूबेदार सतबीर घनघस ने भी संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सैनिक मिलन समारोह में आए सभी योद्धाओं का तहेदिल से स्वागत किया। सम्मेलन में बताया गया कि अगला पूर्व सैनिक सम्मेलन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि सबसे पहले नवंबर 2012 में की शुरुआत बहादुरगढ़ हरियाणा से ही शुरू की थी। इसके बाद नवंबर 2013 में मेरठ उत्तर प्रदेश में, वर्ष 2014 में टीटनवार राजस्थान में, वर्ष 2015 में राज रीफ सेंटर दिल्ली में, वर्ष 2016 में बहादुरगढ़ हरियाणा में, वर्ष 2017 में मुथरा उत्तर प्रदेश में, वर्ष 2019 में खेतड़ी राजस्थान में, वर्ष 2022 ग्वालियर मध्य प्रदेश में और वर्ष 2023 राज रीफ सेंटर दिल्ली कैंट में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed