फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   illigal arms supplier arrested by CIA-one team, case file

मध्य प्रदेश से खरीदकर अवैध हथियार करता था सप्लाई, सीआईए-वन टीम ने दबोचा

Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
illigal arms supplier arrested by CIA-one team, case file
सीआईए वन टीम की गिरफ्त में आरोपी सुमित। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मध्यप्रदेश से भिवानी में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सप्लायर सुमित को सीआईए प्रथम की टीम ने दबोचा है। वह मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर यहां कई गुना दाम पर बेचता था। भिवानी में उसके खिलाफ पांच मामलों के अलावा महेंद्रगढ़ व अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। अधिकतर केस आर्म्स एक्ट के ही हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पिछले सप्ताह जूई थाने से भागे राजस्थान के इनामी बदमाश नवीन, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था, को भी अवैध हथियार बेचता था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में जूई थाना क्षेत्र में राजस्थान के इनामी बदमाश नवीन को काबू किया गया था। वह भी अवैध हथियार जिले में बेचता था और उस पर हरियाणा के अलावा राजस्थान में भी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती आदि के केस दर्ज हैं। अब पुलिस ने इसी कड़ी में जूई खुर्द के सुमित को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सलीन ने अपनी टीम के साथ उसे काबू किया। सलीन को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार सप्लायर लोहारू-दादरी मार्ग पर देवीलाल की प्रतिमा के पास है। उन्होंने दबिश देकर उसे दबोच लिया। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने राजस्थान के पांच हजार के इनामी बदमाश नवीन को भी अवैध हथियार दिया था। वह मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर यहां बेचता है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी सुमित के खिलाफ ये केस हैं दर्ज
- 16 मार्च 2019 को शस्त्र अधिनियम के तहत सदर थाना भिवानी में केस दर्ज।
- नौ जुलाई 2019 को शस्त्र अधिनियम के तहत सिटी पुलिस थाना भिवानी में केस दर्ज।
- 19 फरवरी 2020 को शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर जिला महेंद्रगढ़ में केस दर्ज।
- 15 फरवरी 2021 शस्त्र अधिनियम के तहत जूई कलां पुलिस थाने में केस दर्ज है।
- 13 फरवरी 2021 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना जूई कलां में केस दर्ज है।
- 12 फरवरी 2021 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed