फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   illegal doctor raid in Bhiwani, Roadways conductor found during investigation, team recovered banned pills

भिवानी में झोलाछाप डॉक्टर के छापेमारी: जांच में मिला रोडवेज के कंडक्टर, टीम ने प्रतिबंधित गोलियां बरामद की

Thu, 19 Oct 2023 12:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

भिवानी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में एक झोलाछाप डॉक्टर लोगों को इलाज के नाम पर नशे की दवाईयां बेचता है। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहां झोलाछाप डॉक्टरी कर रहे आरोपी की पहचान गांव तालु निवासी फूलकुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन
illegal doctor raid in Bhiwani, Roadways conductor found during investigation, team recovered banned pills
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी में रोडवेज विभाग में बतौर परिचालक लगे एक व्यक्ति को पुलिस ने किराये का मकान लेकर झोलाछाप डॉक्टरी करते हुए रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने घर के अंदर तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशे के प्रतिबंधित कैप्शूल और गोलियों के डिब्बे मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। 

विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में एक झोलाछाप डॉक्टर लोगों को इलाज के नाम पर नशे की दवाईयां बेचता है। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहां झोलाछाप डॉक्टरी कर रहे आरोपी की पहचान गांव तालु निवासी फूलकुमार के रूप में हुई। फुलकुमार हरियाणा रोडवेज में बतौर परिचालक लगा है। लेकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वह किराये का मकान लेकर यहां झोलाछाप डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा है।
विज्ञापन


राजपत्रित अधिकारी एक्साइज इंस्पेक्टर विकास श्योराण की मौजूदगी में पुलिस की टीम ने घर की तलाशी ली। इस दौरान फुलकुमार की पेंट की जेब से भी 30 अल्प्राजोलम की गोलियां बरामद हुई। जिसके बाद मकान के अंदर तलाशी में पुलिस की टीम को एक गता पेटी में 49 डिब्बे प्रॉक्सीवेल स्पास में कुल 11660 कैप्शूल और इसी पेटी में दो डिब्बे अल्प्राजोलम के मिले जिसमें 1180 गोलियां बरामद हुई। ये सभी दवाईयां नशीली और प्रतिबंधित हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाईयों की खेप को अपने कब्जे में लिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इन दवाओं का सोर्स जानने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed