फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illegal construction resumed just five days after the crackdown on unauthorised colonies.

Bhiwani News: अनधिकृत कॉलोनियों में कार्रवाई के 5 दिन बाद ही दोबारा शुरू हो गया अवैध निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction resumed just five days after the crackdown on unauthorised colonies.
तोशाम रोड जूई नहर के पास अना​धिकृत कॉलोनी में चल रहा अवैध निर्माण 
भिवानी। जिला नगर योजनाकार विभाग की तोड़फोड़ कार्रवाई को महज पांच दिन ही बीते थे कि अनधिकृत कॉलोनी में दोबारा अवैध निर्माण शुरू हो गया। तोशाम रोड, जूई नहर और टीआईटी ग्राउंड के पीछे करीब चार-चार एकड़ में काटी गई दो अवैध कॉलोनियों पर 9 जनवरी को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। इसकी शिकायत समाधान शिविर में स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन की ओर से डीसी को दी गई थी। अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलने के बाद अब अधूरे पड़े निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिए गए हैं। कॉलोनियों के अंदर मकान भी बनाए जा रहे हैं जिन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आदेश पर तोशाम रोड जागृति कॉलोनी मार्ग पर टीआईटी ग्राउंड के पीछे शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। यहां करीब चार-चार एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनियों के अंदर तैयार की गई 22 डीपीसी और एक मकान को भी तहस-नहस कर दिया गया था। प्लॉट बेचने के लिए इंटरलॉकिंग से तैयार की गई सड़क और सीवर लाइन भी तोड़ी गई थी जबकि सड़क के दोनों ओर लगाए गए पाम के पेड़ यथावत खड़े रहे। समाधान शिविर की शिकायत के बाद खुद डीसी ने अवैध कॉलोनी के अंदर डीटीपी को पीला पंजा चलाने के आदेश दिए थे। लेकिन पांच दिन भी नहीं बीते कि कॉलोनाइजरों द्वारा बेचे गए प्लॉटों पर अवैध निर्माण दोबारा तेज हो गया है। कुछ स्थानों पर तोड़ी गई इंटरलॉकिंग सड़क को फिर से दुरुस्त भी करा दिया गया है। जिस मकान की केवल एक दीवार तोड़ी गई थी, अब उस पर छत का लैंटर डालने की तैयारी हो चुकी है। जिन प्लॉटों की डीपीसी तोड़ी गई थी वहां दोबारा निर्माण के लिए दर्जनों मजदूर काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन




चार-चार एकड़ की अवैध कॉलोनियों में बिक चुके अधिकांश प्लॉट, अब तेज रफ्तार से चल रहा निर्माण

जिला प्रशासन भले ही शहर की अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की अपील कर रहा है और डीटीपी के माध्यम से तोड़फोड़ की औपचारिक कार्रवाई करवा रहा है लेकिन बिना पंजीकृत कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियों में अधिकांश प्लॉट पहले ही बेच चुके हैं। खरीदार अब मकान निर्माण और नींव भरने के काम में जुट गए हैं। कॉलोनियों के अंदर सड़क, सीवर लाइन, बिजली के पोल और दोनों तरफ पाम के पेड़ लगाकर इन्हें पॉश कॉलोनी बताकर महंगे दामों पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में भूमि रजिस्ट्री बंद है फिर भी प्लॉटों की बिक्री एग्रीमेंट (अनुबंध) के आधार पर की जा रही है। कुछ अवैध कॉलोनियों में नगर परिषद की प्रॉपर्टी आईडी भी कथित मिलीभगत से बन चुकी है, जिसकी जांच के बाद बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तोशाम रोड जागृति कॉलोनी और टीआईटी ग्राउंड के बीच काटी गई चार-चार एकड़ की दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। यदि इनके अंदर फिर से अवैध निर्माण गतिविधियां चलाई जा रही हैं तो इस संबंध में दोबारा जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराकर तोड़फोड़ की जाएगी। आम लोगों से भी अनुरोध है कि इस तरह की अवैध कॉलोनियों के अंदर प्लॉट न लें। किसी भी अवैध कॉलोनी को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। - नवीन कुमार, जिला नगर योजनाकार, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed