फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If you ride a bike without wearing a helmet, then action will be taken against the traffic police

वर्दी पहनकर बिना हेलमेट बाइक चलाई तो ट्रैफिक पुलिस पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
If you ride a bike without wearing a helmet, then action will be taken against the traffic police
पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक पुलिस थाना। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आमतौर पर सड़क पर वाहन चालकों को यातायात नियम तोड़ने पर तुरंत नसीहत देने और चालान काटने को तैयार बैठी यातायात पुलिस को अब खुद का रवैया भी बदलना होगा। ड्यूटी के दौरान कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी वर्दी में दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट नहीं लगाता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सड़क पर तेज रफ्तार से बुलेट बाइक दौड़ा पटाखा बजाने वालों की भी खैर नहीं। बुलेट बाइक का वास्तविक साइलेंसर बदलने वाले मैकेनिक भी नपेंगे। नो एंट्री जोन में भी अब सुबह आठ से शाम आठ बजे तक वाहनों के प्रवेश पर ट्रैफिक पुलिस सख्ती दिखाएगी, क्योंकि कोई भी वाहन नो एंट्री जोन में प्रवेश का नियम तोड़ता है तो उसका भी चालान कटेगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस आम लोगों के साथ ही खुद के जवानों से भी नियमों का पालन करवाने की सख्ती कर रही है। नए ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ श्रीभगवान यादव ने कार्यभार संभालने के बाद यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख दिखाया। उनका मानना है कि जब तक हम खुद पर नियम लागू नहीं करते तब तक दूसरों से उम्मीद बेमानी है। यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात होमगार्ड, एसपीआईओ व अन्य यातायात पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के दौरान दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दौड़ रहे बेलगाम ऑटो पर भी कसेगा शिकंजा
शहर के अंदर ऑटो रिक्शा की तादाद पहले से कहीं अधिक घट गई है, लेकिन फिर भी ऑटो सड़क पर बेलगाम होकर दौड़ रहे हैं। उनके लिए हर चौक चौराहे के नजदीक ठहराव के लिए प्वाइंट भी निर्धारित किए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह मनमर्जी जहां चाहे वहीं ब्रेक लगा रहे हैं। ऑटो चालकों के लिए सड़क के बाएं ओर चलने का भी नियम है, लेकिन ये अनियंत्रित ढंग से चलते हैं, जिसकी वजह से भी सड़कों पर जाम लग रहा है।

सख्ती से कराएंगे नियमों का पालन
हम केवल यातायात नियमों का पालन दूसरों से ही नहीं कराते, बल्कि खुद भी करते हैं। यही वजह है कि जिला यातायात पुलिस थाने के सभी कर्मचारी दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करेंगे। अगर कोई भी यातायात कर्मचारी ड्यूटी पर दुपहिया वाहन बिना हेलमेट चलाता हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी। शहर में नो एंट्री तोड़ने और बुलेट बाइक से पटाखा बजाने वालों पर भी सख्ती की जाएगी। कोई भी मोटर मैकेनिक बुलेट बाइक का साइलेंसर बदलता है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई कराएंगे।
- निरीक्षक श्रीभगवान यादव, एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed