फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If you enter a no-entry zone, you will be in trouble...a challan will be issued or your vehicle will remain in the police station for the whole day.

Bhiwani News: नो एंट्री में घुसे तो खैर नहीं....कटेगा चालान या फिर दिनभर थाने में रहेगा वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
If you enter a no-entry zone, you will be in trouble...a challan will be issued or your vehicle will remain in the police station for the whole day.
शहर के घंटाघर  बाजार पर लगा नो एंट्री का बोर्ड।
भिवानी। अब शहर के मुख्य बाजार में नो एंट्री का उल्लंघन करने पर वाहन का चालान काटा जाएगा या फिर वाहन को दिनभर थाने में खड़ा रखा जाएगा। घंटाघर से जैन चौक तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों की नो एंट्री लागू कर दी गई है। इसके लिए शहर थाना पुलिस ने पांच स्थानों पर नाकाबंदी कर दी है और प्रत्येक नाके पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गलियों से प्रवेश करने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा और उन्हें थाने में खड़ा किया जाएगा या चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले ई-रिक्शा और निजी वाहनों को छूट थी लेकिन अब पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर थाना एसएचओ जरनैल सिंह के अनुसार बाजार में जाम और सुरक्षा को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। नाकों पर यातायात पुलिस नहीं बल्कि शहर थाना पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


इन पांच नाकों को नहीं तोड़ पाएंगे वाहन चालक, बाजार में प्रवेश बंद
घंटाघर चौक, नया बाजार का फूल चौक, शिक्षा मार्ग स्थित गोशाला मार्केट, जैन चौक और सराय चौपटा के एसडी स्कूल के पास नाकाबंदी की गई है। इन स्थानों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे और ई-रिक्शा सहित किसी भी निजी वाहन को बाजार में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े चार किलोमीटर का चक्कर बचाने को ई-रिक्शा अपनाते थे शॉर्टकट रास्ता
शहर का सर्कुलर रोड करीब साढ़े चार किलोमीटर का है जबकि घंटाघर से जैन चौक होते हुए दादरी गेट तक जाने में केवल डेढ़ किलोमीटर का शॉर्टकट पड़ता है। इसी कारण ई-रिक्शा चालकों की आवाजाही से घंटाघर से सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर बाजार, बर्तन बाजार और भीडी घाटी बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब इन सभी मार्गों पर नो एंट्री लागू कर दी गई है।

मकान मालिक को दिखाना होगा पुलिस को प्रमाण
बाजार क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने निजी वाहन लाने के लिए पुलिस को रिहायशी प्रमाणपत्र दिखाना होगा। सत्यापन के बाद ही वाहन को प्रवेश दिया जाएगा। बिना प्रमाणपत्र किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

घंटाघर, सर्कुलर रोड और नागरिक अस्पताल में बढ़ेगी पार्किंग समस्या
वाहनों पर प्रतिबंध के बाद लोग अपने वाहन सर्कुलर रोड और नागरिक अस्पताल परिसर के आसपास पार्क कर सकते हैं जिससे इन क्षेत्रों में पार्किंग दबाव बढ़ने की संभावना है।



शहर में जाम और सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य बाजारों में सुबह 9 से रात 9 बजे तक नो एंट्री की गई है। इसके लिए पांच चिह्नित जगहों पर नाके भी लगाए गए हैं। जिन पर बैनर लगाकर नो एंट्री की चेतावनी भी लगाई गई है। इन नाकों पर थाने के कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिन लोगों के आसपास रिहायशी मकान हैं वे प्रमाण दिखाने के बाद ही अपने निजी वाहन ला सकते हैं। ई-रिक्शा सहित अन्य निजी वाहन पूरी तरह से वर्जित रहेंगे। केवल दुपहिया वाहन ही आ जा सकते हैं। -जरनैल सिंह, एसएचओ, शहर थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed