{"_id":"5e7f8c6b8ebc3e711a36c24a","slug":"if-you-are-not-getting-food-please-dial-8818002789-bhiwani-news-rtk5487181109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रही खाद्य सामग्री तो डायल करें 8818002789","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रही खाद्य सामग्री तो डायल करें 8818002789
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि नागरिकों के समक्ष आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति की कोई समस्या नहीं बनने दी जाएगी। खाद्य सामग्री से संबंधित समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने 8818002789 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं। कोरोना महामारी कारण देशभर में लॉकडाउन है। इसी चलते सरकार एवं प्रशासन निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उपायुक्त ने बताया कि राशन, फल, दूध, दवाइयां आदि की आपूर्ति जारी रहेगी। इन वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित समस्या के हेल्पलाइन जारी किया है।
वेबसाइट पर दी राशन विक्रेताओं की सूची
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन ने नागरिकों को घर पर राशन उपलब्ध करवाने के लिए विक्रेताओं की सूची जिला वेबसाइट भिवानीडॉटजीओवीडॉटइन पर दी है, जहां से नागरिक घर पर ही आवश्यक सामान मंगवा सकते हैं। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कोरोना रिलीफ फंड भी स्थापित किया है, जिसमें नागरिक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड और जिला स्तर पर भिवानी कोविड रिलीफ फंड के नाम से राशि दान कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए प्रदेश स्तर पर 1075 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है, जिस पर नागरिक कोरोना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। जिला स्तर पर नागरिकों की सहायता के लिए लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका नंबर 01664-242893 और 9817887242 है, इसके अलावा 1077 टोल फ्री नंबर है। उन्होंने बताया कि नागरिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामान्य अस्पताल में बनाये गये वाररूम/कॉल सेंटर न. 01664-242130, 9050397313 और हेल्पलाइन न. 7027847102, 108 पर संपर्क कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पशु चारे की समस्या नहीं बनने दी जाएगी। भिवानी की चारा मंडी खुली है और चारा उपलब्ध है। पशुओं के लिए चारा ले जाने वाली गाड़ियों पर प्रशासन की तरफ से कोई रोक नहीं है, लेकिन उन्हें संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। चारे की अनुमति वाली गाड़ी का इस्तेमाल केवल वाले चारे के लिए ही होगा।