फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If corona slows down, people are showing slowness even about vaccination

कोरोना हुआ धीमा तो टीकाकरण को लेकर भी सुस्ती दिखा रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
If corona slows down, people are showing slowness even about vaccination
नागरिक अस्पताल में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना के संक्रमण की रफ्तार जहां कम हो गई है, वहीं कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर भी लोग सुस्त रवैया अपना रहे हैं। जिले के 109587 लाभार्थी ऐसे है जो वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में आनाकानी कर रहे है। इनमें स्वास्थ्यकर्मियों सहित अन्य श्रेणी के लाभार्थी शामिल है। जिले के 62 स्वास्थ्यकर्मियों, 23 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 44 आयुवर्ग के 91621 लाभार्थी, 45 से 60 आयुवर्ग के 12477 लाभार्थी और 60 साल से अधिक 5404 लाभार्थी ऐसे है जिन्होंने अब तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक साल से अधिक समय से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण शिविर भी आयोजित किए जा रहे है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर भी पीक पर है। आए दिन नए मामले सामने आ रहे और अब तक आठ संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद लोग दूसरी डोज लगवाने से बच रहे है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी 2021 को जिले में टीकाकरण अभियान शुरू किया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था। इनमें से 848034 यानी 101 फीसदी को पहली और 738493 यानी 88 फीसदी को दूसरी डोज लगाई है। जिले में 5536 स्वास्थ्यकर्मियों में से 5657 को पहली और 5595 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 4385 फ्रंट लाइन वर्कर में से 4971 को पहली और 4948 को दूसरी डोज लगी है। 15 से 17 आयुवर्ग के 60 हजार किशोरों में से 46961 को पहली डोज लगी है। 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 532570 को पहली और 440949 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 171689 को पहली और 159212 को दूसरी डोज लगी है। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयुवर्ग के 120120 बुजुर्गों में से 133170 को पहली और 127766 को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लगाए 3207 को कोरोना रोधी टीके
सोमवार को नागरिक अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। इन सभी केंद्रों पर 4027 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है, जिनमें से 3207 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 820 को बूस्टर डोज लगाई है। बूस्टर डोज के लाभार्थियों की सूची में स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को शामिल किया हुआ है।
अब तक 5136 लोगों ने ली एहतियाती खुराक
स्वास्थ्य विभाग ने सरकार के आदेशानुसार जिले में बूस्टर डोज लगानी शुरू की हुई है। जिले में अबतक 2372 स्वास्थ्यकर्मियों, 339 फ्रंट लाइन वर्कर और जिले के 60 साल से अधिक आयु के 2425 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई है।

--
वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में कोताही बरत रहे हैं, जोकि सरासर लापरवाही है। वैक्सीन की दोनों डोज के बाद ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है तो ऐसे में अपनी दोनों डोज समय पर लगवा ले।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed