फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Husband arrested for letting his wife hang herself

Bhiwani News: फंदा लगा जाने देने के मामले में आरोपित पति काबू

Thu, 27 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for letting his wife hang herself
भिवानी। थाना शहर पुलिस ने हनुमान ढाणी निवासी एक विवाहिता के फंदा लगाकर जाने देने के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकुर निवासी हनुमान ढाणी के रूप में हुई है। 10 मार्च को हनुमान ढाणी निवासी एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन की शादी 28 नवंबर 2021 को अंकुर निवासी हनुमान ढाणी से की थी। उसकी बहन को अंकुर व उसके परिवारजन शारीरिक व मानसिक रूप से तंग करते थे। उनकी बहन को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी जैन चौक के इंचार्ज उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने ससुराल वालों से तंग आकर महिला के द्वारा फांसी लगाने के मामले में उसके पति को भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


रोहतक से भिवानी गांजा लेकर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ईशरवाल की टीम ने महम से भिवानी मादक पदार्थ लेकर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशीष निवासी फरमाना बादशाहपुर जिला रोहतक व मनोज निवासी फरमाना खास जिला रोहतक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह गश्त पड़ताल ड्यूटी इलाका गुजारनी चौकी मौजूद थे। पुलिस टीम सूचना मिली कि एक सफेद रंग की किया कार में दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर भिवानी की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने गांव चांग में नाकाबंदी करके सूचना के आधार पर एक किया कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से मादक पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गाड़ी से 3 किलो 920 ग्राम गांजा बरामद कर कार को पुलिस कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed