{"_id":"6917855998026796a80cfe4c","slug":"hurdles-in-the-path-of-education-pants-up-to-the-knees-shoes-and-socks-in-the-hands-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142508-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पढ़ाई की राह में रोड़े.... घुटनों तक पेंट, हाथों में जूते-जुराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पढ़ाई की राह में रोड़े.... घुटनों तक पेंट, हाथों में जूते-जुराब
Sat, 15 Nov 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव पुर के राजकीय विद्यालय में पढ़ाई की राह अब बच्चों के लिए मुश्किल बन गई है क्योंकि ठिठुरती ठंड में उन्हें स्कूल तक पहुंचने के लिए दो फीट गहरे पानी का दरिया पार करना पड़ता है। यह दृश्य रोज सुबह और छुट्टी के बाद बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान देखा जाता है जब बच्चे अपने जूते निकाल कर पीठ पर बैग लादकर पानी में से स्कूल पहुंचते हैं और फिर वही पानी पार करके घर लौटते हैं।
ग्राम पंचायत ने जिला प्रशासन से कई बार बरसाती पानी की निकासी की गुहार लगाई थी लेकिन अब तक यह समस्या जस की तस बनी हुई है। हालांकि आबादी क्षेत्र से पानी की निकासी हो चुकी है लेकिन गांव की फिरनी और खेतों के रास्ते में अब भी डेढ़ से दो फीट तक जलभराव है। यह पानी 1500 एकड़ में फैला हुआ है जिसे निकासी के लिए सिंचाई विभाग और बिजली निगम ने कदम उठाए हैं।
सिंचाई विभाग और बिजली निगम द्वारा खंभे लगाने का काम शुरू हो चुका है और इसके बाद पंप मोटर से पानी की निकासी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गांव पुर के सरपंच प्रतिनिधि अजय सनसनवाल ने बताया कि बारिश के दौरान गांव और सिवाड़ा के खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे लेकिन अब स्थिति काबू में है। हालांकि अभी भी कुछ रास्ते डूबे हुए हैं जिनकी निकासी के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता ने कहा कि अधिकांश हिस्से से पानी की निकासी कर ली गई है और बाकी हिस्सों के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव पुर में बरसाती पानी की निकासी अधिकांश इलाके में हो चुकी है। लेकिन अब भी करीब 1500 एकड़ खेतों में पानी जमा है। फिरनी के आसपास के खेत और रास्ते डूबे हुए हैं। खंभे आ चुके हैं, जिन्हें लगाने के बाद ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद ही पंप मोटर के जरिए इस पानी की निकासी का काम शुरू हो पाएगा। बारिश के दौरान तो गांव में जलराव को लेकर काफी बुरे हालात बन गए थे, अगर अब स्थिति थोड़ी नियंत्रण में है। - अजय सनसनवाल, सरपंच प्रतिनिधि गांव पुर
अधिकांश इलाकों से बरसाती पानी की निकासी हो चुकी है। गांव पुर में ग्राम पंचायत के अनुरोध पर कुछ हिस्से में बचे बरसाती पानी की निकासी के लिए संसाधन मुहैया कराए गए हैं। जल्द ही इस हिस्से में भी बारिश के पानी की निकासी करा दी जाएगी। -नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता (मैकेनिकल डिविजन, सिंचाई विभाग भिवानी)