{"_id":"6afa025eb309541f2e06ba5d","slug":"htet-preparations-complete-proposal-to-conduct-the-exam-on-december-26-and-27-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160089-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट की तैयारी पूरी, 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा कराने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट की तैयारी पूरी, 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा कराने का प्रस्ताव
Mon, 16 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है हालांकि अभी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर धूपड़ के अनुसार परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हैं और अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हर साल आयोजित की जानी है। एचटेट-2025 की परीक्षा इसी साल 4 और 5 जुलाई को हुई थी जबकि इसका परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया गया था।
ऐसे में इस साल परीक्षा आयोजित कराने के लिए करीब डेढ़ महीने का समय शेष है। अभ्यर्थी भी एचटेट-2026 की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा की तारीखें निर्धारित कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।