Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET preparations complete; proposal to conduct the exam on December 26 and 27

Bhiwani News: एचटेट की तैयारी पूरी, 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा कराने का प्रस्ताव

Mon, 16 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
HTET preparations complete; proposal to conduct the exam on December 26 and 27
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है हालांकि अभी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर धूपड़ के अनुसार परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हैं और अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हर साल आयोजित की जानी है। एचटेट-2025 की परीक्षा इसी साल 4 और 5 जुलाई को हुई थी जबकि इसका परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया गया था।
विज्ञापन

ऐसे में इस साल परीक्षा आयोजित कराने के लिए करीब डेढ़ महीने का समय शेष है। अभ्यर्थी भी एचटेट-2026 की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा की तारीखें निर्धारित कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed