फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET Level-3 exam today; 73,091 candidates to appear across 238 centers.

Bhiwani News: एचटेट लेवल-3 की परीक्षा आज, 238 केंद्रों पर 73,091 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
HTET Level-3 exam today; 73,091 candidates to appear across 238 centers.
बोर्ड मुख्यालय से एचटेट परीक्षा के प्रश्नपत्र पेटियों को जिला मुख्यालय ले जाते समय निरीक्षण करत
भिवानी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) जुलाई-2025 के तहत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को प्रदेशभर के 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 73,091 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस और बोर्ड अधिकारियों की अभिरक्षा में प्रश्न-पत्र सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किए गए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि चार जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा प्रदेशभर के 238 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 73,091 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। परीक्षा सांयकालीन सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने बोर्ड मुख्यालय में प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और आवश्यक पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचें तथा परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed