फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET: Haryana Teacher Eligibility Test will be held on 2nd and 3rd December

HTET: दो और तीन दिसंबर को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा

Fri, 13 Oct 2023 04:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 04:50 PM IST
सार

दो दिसंबर को लेवल-2 और तीन दिसंबर सुबह लेवल-2 और शाम को लेवल-1 की परीक्षा होगी। बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
HTET: Haryana Teacher Eligibility Test will be held on 2nd and 3rd December
Haryana Teacher Eligibility Test - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दो और तीन दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की हरियाणा सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। 2 दिसंबर सुबह लेवल-2 की परीक्षा होगी जबकि 3 दिसंबर की सुबह लेवल-2 और शाम को लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एचटेट की परीक्षा की तैयारियां बोर्ड प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार से एचटेट परीक्षा संचालन की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके दो और तीन दिसंबर यानी शनिवार और रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 2021 की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में एक लाख 87 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 2022 में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे। इस बार परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें परीक्षार्थियों के आवेदन करने से लेकर उनके एडमिट कार्ड जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी परीक्षा के तय समय में एचटेट का शिक्षा बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed