फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET exam will be held in home districts

हरियाणा: गृह जिलों में होगी एचटेट की परीक्षा, वेबसाइट पर अपलोड किए एडमिट कार्ड

Fri, 10 Dec 2021 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

परीक्षा में 187951 अभ्यर्थी 291 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे। परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) लेवल-3 (पीजीटी) शामिल हैं।

विज्ञापन
HTET exam will be held in home districts
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021(एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 18 व 19 दिसंबर को होगी। परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड वेबसाइट पर शुक्रवार शाम चार बजे से उपलब्ध रहेंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़कर उनका पालन सुनिश्चित करें। इस बार भी गृह जिलों में ही परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। 

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिह ने बताया कि परीक्षा में 187951 अभ्यर्थी 291 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे, जिसमें लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 39708 अभ्यर्थियों में 26864 महिलाएं व 12844 पुरुष शामिल हैं। लेवल-2 (टीजीटी) में 77510 अभ्यर्थियों में 54599 महिलाएं व 22911 पुरुष शामिल हैं। लेवल-3 (पीजीटी) में 70733 अभ्यर्थियों में 48097 महिलाएं व 22636 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार एवं बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि लगभग 2000 ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) रोक लिए गए हैं, जिनके हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, फोटो इत्यादि स्पष्ट नहीं थे। ऐसे अभ्यर्थी इन्हें ठीक करवाने के लिए 13 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुद्घियों के पश्चात ही ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः होटल में मिला नवविवाहिता और युवक का शव: माथे में लगी थी गोली, युवती को गोली मारने के बाद युवक के खुद को गोली मारने का अंदेशा


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 18 दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 244 परीक्षा केंद्रों पर संचालित करवाई जाएगी, जिसका समय सायंकालीन सत्र में तीन से से साढ़े पांच बजे तक और 19 दिसंबर को लेवल-2(टीजीटी) की परीक्षा 267 परीक्षा केंद्रों पर प्रात:कालीन सत्र में 10 से साढ़े 12  बजे तक एवं लेवल-1(पीआरटी) की परीक्षा 140 परीक्षा केंद्रों पर सायंकालीन सत्र में तीन से साढ़े पांच बजे तक संचालित करवाई जाएगी।

अध्यापक पात्रता परीक्षा का संचालन गत वर्षों की भांति इस बार भी अभ्यर्थियों के गृह जिलों में करवाया जा रहा है। अभ्यर्थी को परीक्षा के समय से पहले परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए 149 प्रभावशाली उड़नदस्तों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed