फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET 3 Exam candidates to take exam at 238 centers in Bhiwani question papers dispatched under tight security

HTET-3 परीक्षा: भिवानी में 238 केंद्रों पर 73,091 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे प्रश्न-पत्र

Sat, 04 Jul 2026 10:24 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 04 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

विज्ञापन
HTET 3 Exam candidates to take exam at 238 centers in Bhiwani question papers dispatched under tight security
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) जुलाई-2025 के तहत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को प्रदेशभर के 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 73,091 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसे लेकर शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस और बोर्ड अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न-पत्र सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किए गए।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सांयकालीन सत्र में आयोजित होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड मुख्यालय में प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही प्रवेश पत्र व वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं और परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed