फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HSVP will spend Rs 15 crore to complete incomplete projects.

Bhiwani News: अधूरी परियोजनाएं पूरी करने पर 15 करोड़ खर्च करेगा एचएसवीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
HSVP will spend Rs 15 crore to complete incomplete projects.
अधूरा पड़ा जिमखाने का निर्माण।
भिवानी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) शहर की अधूरी पड़ी विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मानसून से पहले अधिकांश कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें जिमखाना क्लब, सड़कों, पार्किंग और पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार विभाग ने सभी कार्यों का निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार किए हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर जारी किए गए हैं। कई टेंडर खुल चुके हैं और कुछ कार्य प्रगति पर हैं। सेक्टर-14 स्थित बीपीएस स्कूल के पास जिमखाना क्लब का निर्माण कार्य चल रहा है जिस पर करीब 282.39 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जून अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। सिटी सेंटर भिवानी में बैलेंस रोड, पार्किंग और पेवमेंट की मरम्मत के लिए करीब 92.65 लाख रुपये की परियोजना जल्द शुरू होगी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क के जीर्णोद्धार पर करीब 59.73 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां म्यूजिकल फाउंटेन, दीवारें, फुटपाथ और अन्य संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड, सेक्टर-13 एजुकेशन बोर्ड रोड और कोर्ट क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें अधिकांश परियोजनाएं 50 से 95 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी हैं। बासिया भवन से चिड़ियाघर रोड तक हाउसिंग बोर्ड के साथ लगती सड़क का जीर्णोद्धार किया जाएगा जिसका टेंडर हो चुका है। सनसिटी के सामने से जाने वाली सड़क और यहां छह पार्किंग स्थलों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन तक जर्जर सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा, जिस पर करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कार्य का टेंडर भी जारी हो चुका है। लघु सचिवालय के पास सिटी सेंटर में एचएसवीपी कार्यालय भवन निर्माण के लिए करीब 231.86 लाख रुपये की डीएनआईटी स्वीकृति प्रक्रिया में है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके अलावा सेक्टर-13 में अवैध कब्जे हटाकर क्षेत्र को प्राधिकरण के अधिकार में लिया गया है जहां करीब 34.94 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। एचएसवीपी के अनुसार भिवानी और बवानीखेड़ा क्षेत्र में शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed