फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HSVP employee dies after falling from scooter

Bhiwani News: एचएसवीपी में तैनात कर्मचारी की स्कूटी से गिरने से मौत

Mon, 03 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
HSVP employee dies after falling from scooter
मृतक मुकेश का फाइल फोटो
भिवानी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में बतौर माली की स्कूटी से नीचे गिरने की वजह से गंभीर चोटें लगने पर मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे का है। निजी कार्यक्रम से घर लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक की पत्नी के बयान पर सब्जीमंडी चौकी पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार निवासी और हाल गांव पालुवास निवासी 42 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश के बेटे मंजेश ने बताया कि उसके पिता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में माली के पद पर तैनात थे और फिलहाल सेंट्रल पार्क में उनके पिता की तैनाती थी। मृतक मुकेश छह बच्चों जिनमें चार बेटियों और दो बेटों का पिता था। देर रात को मुकेश इलेक्टि्रक स्कूटी से किसी कार्यक्रम में घर लौट रहा था। विद्या नगर के समीप उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

राहगीरों की सहायता से उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। सब्जी मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज योगेंद्र व जांच अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पत्नी शांति के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed