{"_id":"5f874d818ebc3e9bb350b5b5","slug":"hseb-for-submited-date-21-october-bhiwani-news-rtk57834715","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड में निरंतरता व संबद्धता आवेदन अब 21 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड में निरंतरता व संबद्धता आवेदन अब 21 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए मिडिल, सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्तर 1 के केवल स्थायी मान्यता प्राप्त अराजकीय विद्यालयों के निरंतरता शुल्क/संबद्धता आवेदन-पत्र 14 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब 21 अक्तूबर तक आवेदन जमा होंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि मिडिल, सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्तर के केवल स्थायी मान्यता प्राप्त अराजकीय विद्यालयों के निरंतरता शुल्क/संबद्धता आवेदन-पत्र की तिथि बिना विलंब शुल्क दो हजार रुपये सहित 14 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर बिना विलंब शुल्क 21 अक्तूबर कर दिया गया है। विलंब शुल्क पांच हजार रुपये सहित 22 अक्तूबर से छह नवंबर तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि संबद्धता आवेदन-पत्र व शुल्क केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से या दस्ती तौर पर बोर्ड कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। संबद्धता शुल्क बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से या बोर्ड मुख्यालय के काउंटर पर नकद भी जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संबद्धता आवेदन पत्र व शुल्क ऑनलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबद्धता आवेदन पत्र का नवीनतम प्रारूप और वांछित दस्तावेज की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जो विद्यालय प्रथम बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मिडिल कक्षा तक की संबद्धता लेता है, तो उस विद्यालय को आठ हजार रुपये संबद्धता शुल्क के साथ संबद्धता के लिए आवेदन करना होगा। गत वर्ष की भांति विद्यालय जिस कक्षा तक भी स्थायी मान्यता प्राप्त है, उस द्वारा संबद्धता निरंतरता शुल्क दो हजार रुपये सहित जमा करवाया जाना है।