{"_id":"5f7b6f748ebc3e9b90282bc5","slug":"hotel-honour-father-and-son-shoot-injured-bhiwani-news-rtk5768691131","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक पिता-पुत्र को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालक पिता-पुत्र को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शाम के समय होटल संचालकों में हुई मामूली कहासुनी के बाद कार में सवार होकर आए तीन से चार बदमाशों ने एक होटल संचालक और उसके बेटे पर गोली दाग दी। होटल संचालक के पेट में तो उसके बेटे के कंधे के पास गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। घटना सोमवार रात करीब पौने आठ बजे की है।
महम रोड पर मित्ताथल गांव की सीमा में मुख्य मार्ग किनारे मित्ताथल गांव के ही 40 वर्षीय बजरंग का होटल है। होटल पर बजरंग का 17 वर्षीय बेटा शुभम भी पिता का सहयोग करता है। साथ में ही एक अन्य होटल महीनेभर पहले ही विद्यानगर वासी प्रदीप ने खोला है। देर शाम करीब सवा सात बजे दोनों होटल संचालकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद ही कार में सवार होकर तीन से चार बदमाशों ने आते ही दोनों पिता-पुत्र पर गोली मारी और फरार हो गए। अचानक ही हुए गोलीकांड से हड़कंप मच गया। आरोप है कि प्रदीप ने अपने परिवार के ही कुछ युवकों और साथियों के साथ यह हमला किया। फिलहाल घायलों के बयान नहीं हुए और पुलिस घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। गोली चलने की सूचना के बाद गुजरानी चौकी पुलिस और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी भी की गई।
फिल्मी स्टाइल में कार रोकी और फायर किए
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाश फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार कार चलाकर आए और अचानक ब्रेक लगाकर रोकी। जिसके बाद उतरते ही पिता-पुत्र पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वर्जन -
महम रोड पर अत्री होटल संचालक बजरंग और उसके बेटे शुभम पर पड़ोसी होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई है। दोनों घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के सामने कुछ आरोपियों के नाम आए हैं, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
- इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एसएचओ सदर थाना

गोली लगने से घायल व्यक्ति को पीजीआई ले जाते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani