फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   hospital, bio west, burn, bhiwani

अस्पताल परिसर में ही जलाया जा रहा वेस्ट

Sat, 06 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 06 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन या सरकार की ओर से भले ही हिदायत हो कि कचरे को जलाया नहीं जाएगा मगर सामान्य अस्पताल में खुलेआम कचरे को जलाया जा रहा है। न केवल कचरा जलाया जा रहा है बल्कि बायोवेस्ट भी जलाया जा रहा है। जिससे वायु प्रदूषण तो फैल ही रहा है साथ ही मरीजों के लिए भी यह धुआं घातक है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कचरा जलाने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल के शव गृह की ओर डस्टबिन रखवाए गए हैं। अस्पताल परिसर के कचरे को देखते हुए बड़े डस्टबिन के साथ दो अन्य डस्टबिन भी रखवाए गए है। अस्पताल कर्मचारी डस्टबिन में कचरा डालने के बाद अक्सर आग लगा देते है। जिस कारण पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल जाता है। इस कचरे के पास ही न केवल शव गृह है बल्कि आयुर्वेदिक अस्पताल भवन भी है। ऐसे में कचरा जलने से न केवल वायु प्रदूषण फैल रहा है बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी यह घातक है। सामान्य कचरे के साथ अक्सर कर्मचारी बायो वेस्ट भी इसमें डाल देते है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed