फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hope to settle SYL issue soon : Deputy CM

एसवाईएल मामला जल्द निपटने की उम्मीद : डिप्टी सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hope to settle SYL issue soon : Deputy CM
माला पहनाकर उपमख्यमंत्री का स्वागत करते जजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसवाईएल को हरियाणा की बैकबोन बताते हुए पंजाब और हरियाणा में जल बंटवारे के विवाद पर जल्द निपटारा होने की उम्मीद जताई है। वे बुधवार को अपने भिवानी दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल जल बंटवारे पर जल्द निपटारे की उम्मीद है। दोनों राज्यों में पानी बंटवारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपना काम कर रहा है और इस मामले में केंद्र का सहयोग मिलेगा। दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि आज दिल्ली को भी पानी चाहिए और पंजाब में उनकी सरकार है। इसलिए एसवाईएल पर जल्द निपटारा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में सतलुज यमुना लिंक नहर हरियाणा की बैकबोन रहेगी। फसल खरीद के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू हो रही फसल खरीद को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। मंडियों में किसानों की फसल खरीदने के लिए व्यापक व्यवस्था है। किसानों की फसलों का एक-एक दाना एमएसपी पर प्रदेश सरकार खरीदेगी। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आज सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि मार्केट में किसानों की सरसों निर्धारित एमएसपी से ज्यादा दाम पर बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed