{"_id":"605f7b708ebc3ec8967e0bdf","slug":"holi-police-bariked-at-27-places-in-city-bhiwani-news-rtk601974051","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 विशेष नाके लगा पुलिस रोकेगी हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 विशेष नाके लगा पुलिस रोकेगी हुड़दंग
विज्ञापन
बाजार में पिचकारी व रंग गुलाल की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच होली और दुल्हेंडी का त्योहार मनेगा। खतरे को भांपते हुए प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई है, वहीं जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने हुड़दंग रोकने के लिए कमर कस ली है। जिलेभर में तय 12 नाकों के अलावा 27 विशेष नाके लगेंगे। इसके अलावा शहर के दर्जनभर मार्गों पर पुलिस की टीमें विशेष गश्त करेंगी। यह तैयारी सिर्फ दुल्हेंडी वाले दिन ही नहीं बल्कि होली के दिन भी रहेगी। उधर बाजारों पर होली का खुमार छाया हुआ है। शनिवार को स्कूली बच्चों, युवाओं ने जमकर होली खेली। महिलाएं भी घरों में होलिका पूजन की तैयारियों में जुटी रही। शहरभर में 40 जगह होलिका पूजन व दहन होगा।
यहां रहेंगे विशेष नाके
शहर क्षेत्र : रोहतक गेट, महम गेट, भगत सिंह चौक, हांसी चौक, सराय चौपटा, दिनोद गेट, हनुमान ढाणी चौक, दादरी गेट, बस स्टैंड, हुन्नामाल प्याऊ के पास, जैन चौक
ग्रामीण क्षेत्र : मुंढाल बस स्टैंड, चांग बस स्टैंड, जूई बस स्टैंड, कितलाना बस स्टैंड, खरक बस स्टैंड, जमालपुर बस स्टैंड, सीएचसी बवानीखेड़ा के सामने, चौ. सुरेंद्र सिंह चौक तोशाम, चौ. बंसीलाल चौक तोशाम, टी-प्वाइंट भिवानी रोड सिवानी, टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन सिवानी, बस स्टैंड बहल, टी-प्वाइंट बीआरसीएम बहल, रेलवे स्टेशन चौक लोहारू
विज्ञापन
यहां होगी विशेष गश्त
- हांसी चौक से घंटाघर चौक
- घंटाघर चौक से सराय चौपटा
- सराय चौपटा से बर्तन बाजार मोड़
- बर्तन बाजार मोड़ से जैन चौक
- जैन चौक से दादरी गेट
- दादरी गेट से बावड़ी गेट
- दादरी गेट से हनुमान गेट
- हनुमान गेट से घोसियान चौक
- घोसियान चौक से हालु बाजार चौक
- हालु बाजार चौक से सराफा बाजार
- सराफा बाजार से बिचला बाजार चौक
- बिचला बाजार चौक से लोहड़ चौपटा
- लोहड़ चौपटा से महम गेट
- सराय चौपटा से फूलों वाला चौक
- फूलों वाले चौक से नया बाजार
- सेक्टर-13 हुडा मार्केट
-----------
होलिका दहन के लिए महिलाओं ने की तैयारी
रंगों के त्योहार होली के दिन शहर में करीब 40 जगह होलिका दहन होगा। होलिका पूजन और दहन के लिए महिलाएं शनिवार को दिनभर तैयारियों में जुटी रही। महिलाओं ने ढाल-बिड़कुल्ले (बुरकले) बनाए। इसके अलावा शहर और गांवों में होलिका तैयार की गई। इनमें अधिकतर जगह ऐसी है, जहां मेले भी लगेंगे। होलिका दहन वाले क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित थाना-चौकी पुलिस को ही सौंपी गई है।
सादी वर्दी में भी बाजारों पर नजर रखेगी पुलिस
पुलिस का खुफिया तंत्र भी सादी वर्दी में भीड़भाड वाले इलाकों पर पैनी नजर रखेेगा। जिसके लिए अलग-अलग पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौक पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगेे।
सार्वजनिक रूप से होली महोत्सव मनाने पर प्रतिबंध, धारा 144 लागू
कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने के चलते प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य जिला में सार्वजनिक रूप से होली महोत्सव के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया है। जिलाधीश ने इस बारे में जिला में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों की उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। होली महोत्सव के दौरान सार्वजनिक स्थलों, पार्क, बाजार व धार्मिक स्थलों की भीड़ अधिक होती है, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा है। ऐसे में होली महोत्सव के सार्वजनिक रूप से आयोजन पर प्रतिबंध जरूरी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विवाह व अन्य समारोह के दौरान भी विवाह स्थलों, धर्मशालाओं व अन्य बैंक्वेट हॉल का नियमित रूप से निरीक्षण करें।
वर्जन::::
होली त्योहार को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है ताकि कोई भी कानून व्यवस्था न बिगाड़े और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। 12 नियमित नाकों के अलावा 27 विशेष नाके जिलेभर में बनाए गए है। जहां पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। शहर के मुख्य मार्गों पर नियमित गश्त के लिए भी टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोग अपने घरों में ही सुरक्षित होली मनाए।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक