फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hockey team widened its chest by winning medals, budding players said - we will also illuminate the name of the country

हॉकी टीम ने पदक जीतकर किया सीना चौड़ा, नवोदित खिलाड़ी बोले - हम भी करेंगे देश का नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hockey team widened its chest by winning medals, budding players said - we will also illuminate the name of the country
भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न मनाती हॉकी खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। खेलप्रेमियों के लिए वीरवार का दिन काफी खुशी देने वाला रहा। हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीतकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। अब हम और ज्यादा मेहनत के साथ अभ्यास करेंगे और हम भी एक दिन देश का नाम रोशन करेंगे। यह कहना है भीम स्टेडियम में अभ्यास करने वाले हॉकी खिलाड़ियों का। भारतीय टीम को ओलंपिक में मेडल मिलने पर सभी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई भी दी। वहीं, पहलवान रवि दहिया को सिल्वर मेडल मिलने पर भी खिलाड़ियों ने खुशी मनाई है।
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक मास्टर विनोद पिंकू ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाई है। खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों से कहा कि अगर वे भी इसी तरह मेहनत करके देश के लिए मेडल लाएंगे तो वे भी हीरो बन जाएंगे। इसलिए मन लगाकर अभ्यास करें और अपने खेल को सुधारें। इस अवसर पर स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी परसराम, कोच मदनपाल चौहान, कोच गोपालकृष्ण, हॉकी कोच वीरेंद्र, जूडो कोच विक्रम, कुश्ती कोच विद्यानंद, हॉकी कोच कर्मबीर तंवर, कुश्ती कोच पूनम, शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के प्रधान दिलबाग जांगड़ा खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे और उनके साथ खुशी साझा की।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ने बंटवाई मिठाई
शाम के समय जब काफी संख्या में खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंच गए तो जिला खेल अधिकारी परसराम उनके लिए मिठाई लेकर पहुंचे। सभी कोच और खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का ही परिणाम है कि इस बार ओलंपिक में प्रदेश से 31 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। विजेता हॉकी टीम में शामिल प्रदेश के दो खिलाड़ियों को सरकार द्वारा ढाई करोड़ की आर्थिक मदद, नौकरी और अन्य सुविधाएं देकर बेहतरीन काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ने मेडल के साथ विश्व का दिल भी जीता
भीम स्टेडियम की कुश्ती कोच पूनम ने कहा कि ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही रवि दहिया ने पूरे विश्व का दिल भी जीत लिया है। विपक्षी खिलाड़ी द्वारा मुंह से काटने के बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा और मैच होने के बाद इसके बारे में शिष्टाचार के नाते रेफरी को अवगत कराया। इसमें हरियाणा के लिए यह सबसे ज्यादा गर्व की बात है कि ऐसे प्रतिभावान और शालीन खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
ओडिशा के सीएम का आभार जताया
हॉकी कोच विनोद पिंकू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज देश के खाते में आए हॉकी मेडल के पीछे नवीन पटनायक का अहम योगदान है। अगर उन्होंने हॉकी टीम के लिए इतने प्रयास नहीं किए होते या सुविधाएं नहीं दी होतीं तो शायद यह मेडल देश हासिल नहीं कर पाता।

बर्खास्त पीटीआई ने धरने पर मनाई खुशी
लघु सचिवालय के बाहर अपनी बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों ने भी टीम इंडिया को मिले मेडल पर खुशी जताई है। उन्होंने देश और टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए बहुत ही गौरव का पल है। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा और महासचिव मदनलाल सरोहा, राजेश श्योराण, अनिल तंवर आदि ने कहा कि आज खेल में हरियाणा पूरे देश में अव्वल है तो उसमें शारीरिक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed