फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hockey player Tanvi's magic works in Secunderabad

Bhiwani News: सिकंदराबाद में चला हॉकी खिलाड़ी तनवी का जादू

Sat, 07 Dec 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hockey player Tanvi's magic works in Secunderabad
हॉकी खिलाड़ी तनवी
भिवानी। 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। इसमें जिले की तनवी ने मध्यप्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश टीम में तनवी ने हॉकी का जादू दिखाते हुए अपनी टीम को सफलता दिलाई। तनवी को बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर टीम में चयनित किया गया था। खिलाड़ी तनवी जिले के गांव बापोड़ा की रहने वाली है। जो भीम स्टेडियम से अभ्यास कर रही थी। फिलहाल खिलाड़ी तनवी मध्यप्रदेश में स्थित एमपी हॉकी एकेडमी से अभ्यास कर रही है। इसलिए उसका चयन मध्यप्रदेश की टीम में किया गया था।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक हासिल किया है। रजत पदक जीतने पर दो लाख रुपये इनामी राशि भी टीम को दी गई है। खिलाड़ी तनवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ हॉकी खेल प्रशिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed