फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hindu new year today, decorated square in the city

Bhiwani News: हिंदू नववर्ष आज, शहर में चौक-चौराहे सजाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hindu new year today, decorated square in the city
 हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में सजाया गया घंटाघर चौक। 
भिवानी। हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। जिस प्रकार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार एक जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है, ठीक उसी तरह चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है। हिंदू नववर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च को पड़ रही है। यानी 2023 में हिंदू नव वर्ष का आरंभ 22 मार्च से होगा।
विज्ञापन

22 मार्च बुधवार को विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। हिंदू नववर्ष को लेकर विभिन्न जनसंगठनों की ओर से शहर के चौक-चौहारों पर साजो-सज्जा की गई है और शुभकामनाओं के लिए पोस्टर भी लगवाए गए हैं। विक्रम संवत 2080 का आरंभ बुधवार से होगा। इस संवत्सर का नाम नल होगा और इसके अधिपति बुध ग्रह और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे। इस नव संवत्सर में ऐसे कई मौके आएंगे, जिस शुभ मुहूर्त में व्यापारी अपनी बही का पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंडित हरिकिशन शास्त्री ने बताया कि हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब हिंदू नव वर्ष का आरंभ होता है तब बसंत ऋतु का भी आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला पर्व मां दुर्गा के स्वागत से आरंभ होता है चैत्र प्रतिपदा से ही चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है जो पूरे नौ दिन तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed