फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Helplessness amidst facilities... Closed toilet in the grain market increased the suffering of the common people

Bhiwani News: सुविधाओं के बीच बेबसी...अनाज मंडी में बंद शौचालय ने बढ़ाई आमजन की पीड़ा

Mon, 19 Jan 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Helplessness amidst facilities... Closed toilet in the grain market increased the suffering of the common people
अनाज मंडी में बने सुलभ शौचालय के मुख्य गेट पर लटका ताला। संवाद - फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
बहल। अनाज मंडी में महिलाओं और पुरुषों के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय काफी दिनों से बंद पड़े हैं। शौचालय बंद होने से मंडी क्षेत्र के दुकानदारों, मंडी में आने वाले किसानों व आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की अपील पर मंडी कर्मचारियों द्वारा एक बार शौचालय खोलने के बाद कुछ दिन में ही दोबारा बंद कर दिया जाता है जिससे समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल जब बहल अनाज मंडी में सुविधाओं का विस्तार किया गया था उस समय मंडी परिसर में लाखों रुपये की लागत से एक नंबर गेट के पास सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया था। इसके बनने से मंडी परिसर के दुकानदारों, मंडी में आने वाले किसानों व अन्य लोगों को सुविधा मिली थी। बहल-भिवानी मुख्य रोड के बाजार में सुलभ शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बस स्टैंड, राजगढ़ मोड़ और मुख्य रोड पर फड़ लगाने वाले भी इसी शौचालय का प्रयोग करते थे। लेकिन पिछले काफी समय से इसके मुख्य गेट पर ताला लगाकर इसे बंद कर दिया गया है जिससे लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों ने कई बार व्यक्तिगत तौर पर प्रशासन के समक्ष मुख्य रोड पर सुलभ शौचालय बनाए जाने या मंडी परिसर में बने शौचालय को नियमित रूप से खोले जाने की मांग रखी है लेकिन लंबे समय से इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय भी बदहाली का शिकार है। लोगों ने रोडवेज अधिकारियों से बस स्टैंड परिसर के शौचालयों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें सुचारु रूप से चालू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टैंड परिसर, बहल-भिवानी मुख्य रोड और मंडी परिसर में पहले लघुशंका के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। मंडी में सुलभ शौचालय बनने के बाद लोगों को सुविधा मिली थी और बाजार के दुकानदार व आने-जाने वाले लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ता था। अब बिना किसी वजह से इसे बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। -रोहताश जावला, बहल निवासी।


अनाज मंडी में बने सुलभ शौचालय से आसपास के लोगों को सुविधा मिल रही थी। मंडी प्रशासन ने इसे बंद कर मंडी के दुकानदारों, किसानों व अन्य लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इसे शीघ्र चालू करवाया जाना चाहिए ताकि आमजन को शौचालय के लिए परेशानी न उठानी पड़े। -महेश, बहल निवासी।


पूरे बहल से भिवानी रोड के मुख्य बाजार में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड पर शौचालय बने हैं लेकिन वे सफाई के अभाव में न के बराबर हैं। मंडी परिसर में बने शौचालय से बहुत से लोगों को लघुशंका के लिए सुविधा थी लेकिन इसे बंद कर दिया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए इसे शीघ्र चालू करवाना चाहिए। -अशोक, दुकानदार, बहल।



मंडी परिसर में बने सुलभ शौचालयों को बंद करने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है। इस बारे में कर्मचारियों से बात करूंगा और शौचालय खुलवाए जाएंगे। मंडी दुकानदारों व मंडी में आने-जाने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-सुनील हुड्डा, सचिव, मार्केट कमेटी, बहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed