{"_id":"68643650df9e6cdfe70c1f35","slug":"heavy-rains-overflowed-the-ponds-flooded-the-streets-situation-in-kharak-chang-is-bad-waterlogging-in-the-city-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136230-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तेज बारिश में छलके जोहड़, डूबीं गलियां, खरक-चांग में हालत खराब, शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तेज बारिश में छलके जोहड़, डूबीं गलियां, खरक-चांग में हालत खराब, शहर में जलभराव
Wed, 02 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
शहर के हांसी रोड पर जमा बारिश के पानी से गुजरते वाहन।
भिवानी। तेज बारिश ने मंगलवार सुबह एक बार फिर भिवानी शहर और गांवों में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी। ग्रामीण क्षेत्रों के जोहड़ ओवरफ्लो हो गए, जिससे बरसाती पानी गलियों में घुस गया। गांव चांग और खरक में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही, जहां जोहड़ों का पानी किनारा लांघकर गलियों में भर गया। वहीं, शहर के निचले इलाकों और हांसी रोड, लघु सचिवालय के पास भी पानी जमा हो गया। जलनिकासी में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन कई स्थानों पर चार से पांच घंटे बाद भी पानी नहीं निकल पाया।
हांसी रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर सड़क तालाब जैसी बन गई। वाहनों को इसी पानी से होकर निकलना पड़ा। बरसाती चैनल अवरुद्ध हो गए जिन्हें खोलने में समय लग गया। जिले भर में औसतन 30 एमएम बारिश दर्ज की गई।
खरक गांव में तीन फीट तक हुआ जलभराव, दो दिन बाद भी हालत जस की तस
गांव खरक कला में मुख्य गलियों में तीन से चार फीट तक जलभराव हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार थोड़ी सी बारिश में ही जोहड़ भर जाता है और पानी गलियों में फैल जाता है। धानक जन कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष संदीप खरकिया और अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द जलनिकासी की मांग की है।
विज्ञापन
चांग की गलियों में एक से डेढ़ फीट तक भरा पानी, घर की छत भी गिरी
चांग। गांव चांग में तेज बारिश के बाद जोहड़ ओवरफ्लो हो गया और वार्ड 2 व 3 की गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। बारिश के चलते वार्ड नंबर एक निवासी प्रदीप बेरवाल के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने पंचायत से तुरंत जलनिकासी की मांग की है।