फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heavy rain in the area since early morning

अल सुबह से इलाके में झमाझम बरसात, सडक़े जल मग्न, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the area since early morning
भिवानी/लोहारू। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अनुसार भिवानी, लोहारू, जूई, कैरू, तोशाम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से जहां इलाके में तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में पांच एमएम बारिश हुई है। वहीं इस बरसात ने उन किसानों की परेशानी बढ़ा दी, जिनकी फसल अब तक खेतों में पड़ी है। यहीं नहीं बरसात के कारण के कई निचले हिस्सों में भी बारिश का पानी जमा हो गया और वाहन चालकों सहित आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार अल सुबह से ही इलाके में झमाझम बरसात का दौरा शुरू हो गया। पूरे दिनभर इलाके में रुक रुककर बरसात होती रही। अनेक किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने खेतों से बाजरा, कपास आदि की फसल की कटाई या चुगाई नहीं की है, उन किसानों के लिए यह बरसात किसी मुसीबत से कम नही है। जबकि जिन किसानों ने फसल की कटाई आदि करके खेत खाली कर दिया है, उनके लिए यह बरसात लाभदायक है। वे किसान अब आगामी फसल की बिजाई की तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में यह बरसात दिन भर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। त्योहारी सीजन के बावजूद बरसात के चलते बाजारों में रौनक नहीं दिखाई दी। मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, चौधरी देवीलाल चौक, सीएचसी सड़क मार्ग पर दिन भी कीचड़ व बरसाती पानी का तालाब भरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed