{"_id":"6a73908dcabcc6ef32042988","slug":"heavy-rain-brings-relief-from-the-heat-in-bahl-bus-stand-becomes-a-hotspot-for-waterlogging-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155000-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहल में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, बस स्टैंड बना जलभराव का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहल में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, बस स्टैंड बना जलभराव का अड्डा
विज्ञापन
बारिश के बाद बहल बस स्टैंड के मुख्य गेट पर जमा पानी से निकलती बस।
बहल। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को बहल क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी वहीं कस्बे के बस स्टैंड समेत निचले इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। दोपहर बाद हुई करीब 25 से 30 एमएम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को बहल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की लेकिन कस्बे के निचले क्षेत्रों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। सबसे खराब स्थिति बस स्टैंड पर रही जहां इतना जलभराव हो गया कि बसें पानी के बीच से गुजरती दिखाई दीं। यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि कई दोपहिया वाहन भी पानी में फंस गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बार बारिश के दौरान बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यही स्थिति बनती है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि बारिश के समय लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
बारिश से बाजारों में भी रौनक लौट आई और लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। किसान पवन शर्मा और जयसिंह ने बताया कि कपास, बाजरा, ग्वार और मूंग सहित खरीफ फसलों के लिए यह बरसात बेहद लाभदायक साबित होगी। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से फसलों की बढ़वार तेज होगी और सिंचाई की जरूरत भी कम होगी। किसानों ने उम्मीद जताई कि आगे भी समय पर अच्छी बारिश होती रही तो खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर रहेगा।