फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heat in the afternoon, dust storm and clouds in the evening brought relief

Bhiwani News: दोपहर में तपिश, शाम को धूलभरी आंधी व बादलों से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Heat in the afternoon, dust storm and clouds in the evening brought relief
ढिगावा मंडी में शाम के समय  आसमान में छाए काले बादल ।
भिवानी/बवानीखेड़ा/जूई/ढिगावामंडी। ज्येष्ठ माह शुरू होने में चार दिन बाकी हैं लेकिन जिला पहले ही 43 डिग्री के अधिकतम तापमान की तपिश से झुलस रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे जनजीवन से लेकर बाजारों का कारोबार तक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय चल रही तेज गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। इसके चलते सुबह और शाम बाजारों में जहां रौनक देखी गई वहीं दोपहर के समय बाजार पूरी तरह सूने नजर आए। सोमवार को भी दिनभर गर्मी का असर बना रहा लेकिन शाम करीब छह बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छा गए और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

दुकानदार प्रवीनपाल, अशोक नाफरिया, रिंकू हांडा, मुकेश कुमार, श्यामसुंदर, हरिराम, महेश कुमार, मोनू कुमार और अनूप कुमार ने बताया कि दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या बेहद कम रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसी दौरान शाम को जूई, ढिगावामंडी और लोहारू क्षेत्र में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से मौसम व कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 26 अप्रैल रात्रि से 29 अप्रैल के बीच आंशिक बादलवाई रहने के साथ-साथ बीच-बीच में हवाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस अवधि में मध्यम से तेज गति की धूलभरी हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

लोहारू में धूलभरी आंधी के बाद बूंदाबांदी
लोहारू। क्षेत्र में इन दिनों लगातार बढ़ रही तेज धूप और ऊंचे तापमान के बीच सोमवार शाम करीब सवा छह बजे अचानक मौसम ने करवट ली। क्षेत्र में धूलभरी तेज आंधी चलने से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली वहीं जनजीवन भी कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त हो गया।
आंधी के चलते सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और दृश्यता काफी कम हो गई। बाजारों में लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए जबकि राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर छोटे पेड़-पौधे झुक गए और खुले में रखा सामान इधर-उधर बिखर गया।
आंधी के बाद मौसम में और बदलाव देखने को मिला और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से और अधिक राहत महसूस हुई। हालांकि धूल और तेज हवाओं के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा।

नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर ने कहा कि आंधी और मौसम में आए बदलाव को देखते हुए नगर पालिका की टीमें अलर्ट पर हैं। शहर में कहीं भी पेड़ गिरने या अन्य नुकसान की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed