{"_id":"642f0bba07b5ba611d055836","slug":"heaps-of-mustard-in-the-new-grain-market-bhiwani-news-c-21-1-100109-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किसानों की 3631 क्विंटल सरसों की हुई खरीद, सोमवार से मंडी में होगी गेहूं की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किसानों की 3631 क्विंटल सरसों की हुई खरीद, सोमवार से मंडी में होगी गेहूं की आवक
Thu, 06 Apr 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों की 3631 क्विंटल सरसों की हुई खरीद, सोमवार से मंडी में होगी गेहूं की आवक
भिवानी। भिवानी की नई अनाज मंडी में सरसों की आवक बढ़ गई है। शुक्रवार को हैफेड की ओर से किसानों की 3631 क्विंटल सरसों की खरीद कराई गई। वहीं खरीद के साथ साथ सरसों का उठान भी कराया जा रहा है।
सोमवार से मंडी में किसानों की गेहूं की फसल की आवक भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अधिकारी पहले ही जरूरत इंतजाम कराने में जुटे हैं। जिला मुख्यालय की मंडी में सरसों की आवक तेज होने लगी है। मंडी में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं आवक के साथ सरकारी खरीद के कार्य में भी तेजी आई है। मंडी में शुक्रवार को किसानों की 3631 क्विंटल सरसों की खरीद कराई गई। वहीं करीब 20 ढेरियों को अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया। इनमें अधिक नमी के अलावा साफ सफाई नहीं पाई गई थी। मंडी में सरसों की आवक बढ़ने के साथ ही उठान भी तेज कराया गया है। अधिकारियों की मानें तो मंडी से 70 फीसदी खरीद हो चुकी सरसों का उठान हो चुका है। जबकि उठान का काम लगातार जारी है। सोमवार से मंडी में किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर भी पहुुंचने लगेंगे। क्योंकि अब किसानों ने गेहूं की फसल भी निकाल ली है, जबकि कुछ किसान अभी भी गेहूं की फसल कटाई और निकालने में जुटे हैं। हालांकि गेहूं की पूरी तरह से आवक तो 15 अप्रैल के बाद ही होगी। लेकिन इक्का दुक्का किसान अपना गेहूं लेकर भी मंडी पहुंचेंगे। जिन किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हैं, उन्हीं किसानों का गेहूं एमएसपी पर खरीद होगा। हालांकि गेहूं की सरकारी खरीद भी एक अप्रैल से आरंभ हो चुकी हैं, मगर अभी तक खरीद को लेकर मंडियों में कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
भिवानी मंडी में शुक्रवार को 3631 क्विंटल सरसों खरीद कराई गई है। जबकि कुछ किसानों की ढेरियों में अभी अधिक नमी आ रही है। ऐसे किसानों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर साफ सफाई कराने के बाद ही मंडी में लेकर पहुंचे, ताकि खरीद के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
- नवीन कुमार, परचेजर, नई अनाज मंडी, भिवानी।