फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heaps of garbage were not seen in the city, Indore company took over the work

शहर में खुले में नहीं दिखें कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage were not seen in the city, Indore company took over the work
भिवानी। शहर में कचरे का उठान और डोर-टू डोर कचरा उठान का जिम्मा इंदौर की तुलस्थान कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने भी काम संभाल लिया है। मंगलवार को नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप और नप अधिकारियों ने एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सरकुलर रोड से कचरे के सभी प्वाइंट खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर को खुले में कचरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा। जिस पर कंपनी प्रतिनिधियों ने बेहतर कार्य का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था पिछले करीब एक साल से बुरी तरह चरमराई हुई है। कचरे के ढेर ही शहर की पहचान बने है। शहर के करीब पांच किलोमीटर लंबे सरकुलर रोड के किनारे अनेक जगह कचरे के ढेर आम देखे जा सकते हैं। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों के किनारे, गलियों में भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। अब शहर से कचरे की समस्या के समाधान के लिए इंदौर की कंपनी को शहर से कचरा उठान और डोर-टू डोर कचरा उठान का ठेका दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एजेंसी के प्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, नप अधिकारियों एमई सुरेंद्र सिंह, जेई आबिद हुसैन, सेनेटरी इंस्पेक्टर आबिद हुसैन ने बैठक की। जिसमें डोर टू डोर कचरा उठान के अलावा शहर को खुले में कचरा मुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया। भवानी प्रताप ने कहा कि उन्हें शहर में ओपन में कहीं भी कचरा नजर नहीं आना चाहिए। सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। एंसी व्यवस्था बनाई जाए कि पूर शहर में कहीं भी कचरे के ढेर न दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। अब शहर से कचरा उठान और डोर टू डोर कचार उठान का जिम्मा इंदौर की कंपनी को दिया गया है। कंपनी प्रतिनिधियों रो स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शहर के सरकुलर रोड सहित सभी मुख्य स्थानों से कचरे के ढेर हटाए जाएं। शहर में कहीं भी कचरे के ढेर नजर नहीं आने चाहिए। नप की योजना है कि कचरे के ढेर लगने वाली की जगह को आकर्षक लुक दिया जाए।
-भवानी प्रताप, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed